फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Legislative power problem landed on the road

विधायक बिजली समस्या को लेकर सड़क पर उतरीं

Wed, 16 Sep 2015 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Wed, 16 Sep 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
Legislative power problem landed on the road
 भाजपा की विधायक सीमा द्विवेदी मंगलवार को बिजली समस्या का दंश झेल रही जनता के साथ सड़क पर उतरीं। उन्होंने नगर में जूुलस निकाल कर प्रदर्शन किया और नगर के मुख्य तिराहे के पास धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन


   धरने में उनके साथ नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष कपिलमुुनि गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। एसडीएम मछलीशहर और एक्सईएन विद्युत ने आपूर्ति व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया तो तीन घंटे बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन


 
इलाके की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चौपट हो गई है। बिजली का न तो आने का कोई समय है और न ही जाने का। बिजली ने मिलने से किसान, व्यापारी, छात्र सभी परेशान हैं। जनता की इस समस्या को देखते हुए विधायक ने एक सप्ताह पूर्व ही
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी दी थी कि सुधार नहीं हुआ तो वह सड़क पर उतरेंगी। मंगलवार को सुबह 10 बजें विधायक सीमा द्विवेदी के नेतृत्व में जुलूस निकला। धरना सभा में विधायक ने कहा कि मुंगराबादशाहपुर इलाके में बिजली की सप्लाई को लेकर सौतेला

व्यवहार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों से शहरी दर पर बिजली का बिल वसूल किया जाता है और सप्लाई गांव जैसी भी नहीं मिलती।  इस सम्बन्ध में मैने नियम 56 के तहत विधानसभा में मामले को उठाया लेकिन इसके बाद भी कोई ठोस

नतीजा नही निकला। कनौज, इटावा, बदायू, रामपुर आदि जिलो में 24 घंटे की विद्युत आपूर्ति है और मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में महज 4 घंटे की। धरने की अध्यक्षता कर रहे पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि ने कहा कि मुंगराबादशाहपुर पूर्वांचल

का           एक बहुत बड़ा व्यापारिक केन्द्र हैं । फिर भी बिजली की समस्या चौपट हो गई है।
धरने के अन्त में पालिका अध्यक्ष एवं विधायक ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित पांच सूत्री मॉगो से सम्बन्धित ज्ञापन उप

जिलाधिकारी विजय बहादुर सिंह व एक्सईएन आरडी पौल को सौंपा। संचालन आजम राईन ने किया।  धरने में राजपटेल, रामकुमार जायसवाल, संतोष मिश्र, नाटे पंडित, पिन्टू ंसिह , पिन्टू गुप्ता, विसम्भर दूबे, बृजेश मिश्रा, रमई नेता, अरविन्द


साहू, उमाशंकर चौरसिया, अजय शुक्ला, राजेश गुप्त, विरेन्द्र गुप्त, अभिषेक केशरी, अयोध्या तिवारी, सौरभ जायसवाल, एजाज अहमद, ग्यासुद्दीन, ओमप्रकाश केशरी, उमाकांत केशरी, रामकुमार गुप्त सहित हजारो नगरवासी धरने में शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed