फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Laxmi Shankar Yadav was a pioneer of development

Jaunpur News: विकास के अग्रदूत थे लक्ष्मीशंकर यादव

Thu, 30 Oct 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Laxmi Shankar Yadav was a pioneer of development
खुटहन। क्षेत्र के विशुनपुर चौराहे पर बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीशंकर यादव की तीसवीं पुण्यतिथि कांग्रेसियों ने मनाई। चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय लक्ष्मीशंकर यादव विकास के अग्रदूत थे, कैबिनेट मंत्री के रूप में जौनपुर में सड़कों का जाल बिछा दिया था।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि लक्ष्मी शंकर ने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। कहा कि किसानों की सुविधा के लिए उन्होंने क्षेत्र में नहरों, माइनरों, साधन सहकारी समितियों का निर्माण कराने के साथ ही अस्पतालों और शिक्षा के लिए स्कूलों का भी बड़े पैमाने पर निर्माण कराया। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी खुटहन के अध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा कि स्व. लक्ष्मीशंकर यादव का पूरा जीवन समाज के हित में समर्पित रहा, उनके द्वारा किए गए विकास के कार्य मील का पत्थर साबित हुए हैं। उनके आदर्श और सादगी समाज को हमेशा सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। इस मौके पर रत्नेश यादव, ओमप्रकाश यादव, विजय उपाध्याय, ईश्वरदेव यादव, दलसिंगार यादव, गौरव यादव, संजय सिंह, अफजल अंसारी, अंशुमन यादव, संकठा प्रसाद, राजेंद्र शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed