फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lawyers protest against work boycott

वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

Sun, 05 Jan 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Lawyers protest against work boycott
वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- अधिवक्ता व उसके परिजनों पर हमले से भड़के थे वकील
- आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की आवाज बुलंद
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। थानागद्दी के नानपुर गांव निवासी अधिवक्ता निर्भय सिंह गौतम एवं उनके परिजनों पर प्राणघातक हमला करने से आक्रोशित अधिवक्ता शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करते हुए एसपी को प्रस्ताव भेजकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

अधिवक्ताओं ने संघ के अध्यक्ष बृजनाथ पाठक व प्रभारी मंत्री अरविंद तिवारी को प्रार्थना पत्र देकर अधिवक्ता निर्भय सिंह गौतम पर पड़ोसियों की ओर से किए जानलेवा हमले से अवगत कराया। बताया कि अधिवक्ता गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती है। जमीनी विवाद को लेकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। वकीलों ने साधारण सभा कर घटना की निंदा की। आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की गई। प्रदर्शन में अधिवक्ता अवधेश सिंह, घनश्याम यादव,सुभाष चंद्र यादव,पंकज श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव,कुमार सिद्धार्थ सिंह रघुवंशी,बृजेश सिंह, अवधेश यादव,बृजेश निषाद, निलेश निषाद,पुनीत शुक्ला, प्रशांत उपाध्याय, विनय सिंह, हंसराज चौधरी,सुभाष मिश्र, अजय गुप्ता,अजीत सिंह, मनीष सिंह, सुरेंद्र मिश्र,ज्ञान सिंह, भीम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed