फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lawyers, enraged by the beating of their colleague, staged a protest

Jaunpur News: साथी की पिटाई से भड़के वकीलों ने किया प्रदर्शन

Fri, 04 Jul 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Lawyers, enraged by the beating of their colleague, staged a protest
मड़ियाहूं। तहसील के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को बार के अध्यक्ष सूर्यमणि यादव व महामंत्री देवेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में साथी अधिवक्ता की पिटाई के विरोध में तहसील का चक्रमण कर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए नेवढ़िया पुलिस पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाया है। सूर्यमणि यादव ने बताया कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र के धनेथु गांव निवासी अधिवक्ता अवधेश तिवारी 30 जून की सुबह 10:00 बजे बाइक से कचहरी आ रहे थे। आरोप है कि बाशापुर गांव से आगे सुनसान रास्ते में बाइक सवार चार अज्ञात लोगों ने रोक कर उन्हें मारा-पीटा। इसकी शिकायत पर नेवढ़िया पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा पंजीकृत किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि उनके साथी पर जानलेवा हमला हुआ है लेकिन पुलिस ने एनसीआर दर्ज किया हुआ है जो गलत है। अधिवक्ताओं ने हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत कर हमलावरों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग गी। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस अवसर पर केके सिंह, गुलाब दुबे, सचिन यादव, राधा कृष्ण शर्मा, जैनेंद्र दुबे सहित 100 की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed