Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Law students held an awareness rally, explained legal rights

Jaunpur News: विधि विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, बताए कानूनी अधिकार

Thu, 12 Nov 2026 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Law students held an awareness rally, explained legal rights
विधिक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह। पूवि​वि
जौनपुर।
विज्ञापन

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधिक सहायता एवं सेवा केंद्र की ओर से राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर गुरुवार को विधि संस्थान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधिक जागरूकता रैली निकाली गई। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधि विभाग के अध्यक्ष एवं संस्थान के निदेशक प्रो. विनोद कुमार ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधि के विद्यार्थियों की समाज में कानूनी जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्हें जरूरतमंदों तक उनके अधिकारों और निशुल्क विधिक सहायता की जानकारी पहुंचानी चाहिए। विधिक सेवा केंद्र के सह-संयोजक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने निशुल्क विधिक सहायता के नियमों और आमजन को उपलब्ध कानूनी सेवाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना विधिक सेवा का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम के बाद शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली। विद्यार्थियों ने नारों के माध्यम से लोगों को निशुल्क विधिक सहायता, नागरिक अधिकारों और कानूनी सेवाओं के प्रति जागरूक किया। गरीब, वंचित और दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों की जानकारी देने तथा जरूरतमंदों तक विधिक सहायता पहुंचाने का संकल्प लिया। संचालन केंद्र के संयोजक डॉ. मंगला प्रसाद यादव ने किया। स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन सह-संयोजक डॉ. दिनेश सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. विपिन सिंह, डॉ. अनुराग मिश्र, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. शुभम सिंह, डॉ. आश्रया दुबे, डॉ. वनिता सिंह, डॉ. प्रियंका कुमारी और डॉ. राजन तिवारी सहित शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed