फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lathi-poles go well, electoral rivalry somewhere, land dispute somewhere

खूब चले लाठी-डंडे, कहीं चुनावी रंजिश तो कहीं जमीन विवाद

Wed, 05 May 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Lathi-poles go well, electoral rivalry somewhere, land dispute somewhere
शाहगंज। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मामूली विवाद व चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में 24 लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अर्गूपुर धिरौली गांव में आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष से मनोज कुमार, राजेश कुमार, गौरी, मुनरखा देवी, संतरादेवी, रामअजोर और दूसरे पक्ष से संदीप, ऊषा, संगीता, रीता, मनीषा, रणजीत, सुजीत घायल हो गए। नगर के सब्जी मंडी में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में पट्टीदारों ने भैयालाल व पुत्री ज्योति को पीटकर घायल कर दिया। नगर के डफलटोला मोहल्ला में मामूली कहासुनी के दौरान हुई मारपीट में किशन कुमार, सुरेंद्र कुमार घायल हो गए। क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव निवासी चंद्रशेखर को मामूली विवाद में पट्टीदारों ने लाठी डंडे से पीट दिया। ताखा पूरब गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पट्टीदारों ने अरविंद मौर्या की पिटाई कर दी। खरौना गांव में पुरानी रंजिश को लेकर विद्या व इंद्रा की पिटाई की गई। बड़ागांव में पंचायत चुनाव में परिणाम के बाद जश्न मनाने पर हुए विवाद में दोनों पक्षों से पुष्पेंद्र, प्रद्युम्न व गोरखनाथ बिंद के बीच चले लाठी डंडे में सभी लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सीएचसी में सभी को भर्ती कराया। इलाज के बाद कोतवाली पुलिस ने सभी का शांतिभंग की धारा में चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed