{"_id":"5f18844a8ebc3e9fdc6c4c03","slug":"last-year-exams-proposed-from-august-17-jaunpur-news-vns537342954","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 17 अगस्त से प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 17 अगस्त से प्रस्तावित
विज्ञापन
पूविवि के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 17 से प्रस्तावित
- पूर्व निर्धारित केंद्र पर होगी परीक्षा, समिति का किया जाएगा गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय सत्र 2019-20 की अधूरी परीक्षाओं को कराने के लिए बुधवार को परीक्षा समिति की बैठक कुलपति सभागार में हुई। बैठक में उच्च शिक्षा परिषद से भेजे गए शासनादेश के विकल्पों पर विचार-विमर्श किया गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए छह अगस्त से प्रस्तावित परीक्षा की तिथि में फेरबदल करते हुए 17 अगस्त की नई तिथि प्रस्तावित की गई। समिति के सदस्यों ने इस पर सहमति जताई।
बैठक में यह भी तय हुआ कि अंतिम वर्ष की परीक्षाएं पूर्व में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर ही कराई जाएगी। परीक्षा संबधी सभी विकल्पों को आम सहमति से लागू करने का निर्णय लिया गया। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने कहा कि जो परीक्षाएं हो चुकी है, उनके मूल्यांकन के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। साथ ही अवशेष परीक्षाएं पूर्व में बने परीक्षा केंद्र पर ही कराई जाएगी। बैठक में प्रो अविनाश पार्थिडकर, प्रो राम नारायण, डॉ राजकुमार सोनी, डॉ वशिष्ठ यति, डॉ रणविजय सिंह, डॉ बाल गोविंद सिंह, डॉ सविता भारद्वाज, डॉ ओमप्रकाश सिंह , डॉ विजय कुमार सिंह, डॉ राहुल सिंह समेत सभी संकाय अध्यक्ष और विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।