फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Land sold using fake Aadhaar card, FIR against six

Jaunpur News: फर्जी आधार कार्ड से जमीन बेचा, छह पर प्राथमिकी

Fri, 30 Jan 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Land sold using fake Aadhaar card, FIR against six
मड़ियाहूं। बरसठी थाना क्षेत्र के सरायवैद्य गांव निवासी एक विधवा महिला के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर उसकी जमीन बेच दिया गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और एक अज्ञात महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सरायवैद्य गांव निवासी बृद्धा कतवारी देवी (80) ने तहरीर देकर बताया कि गांव में स्थित उसकी जमीन में वह आधे की हिस्सेदार है। जुलाई माह में वह अपने मायके गई हुई थी। इसी दौरान आरोपियों ने उनके नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाया और उसके स्थान पर किसी अन्य महिला को खड़ा कर जमीन की रजिस्ट्री करा दी। बैनामा कराने के बाद आरोपियों ने खारिज दाखिल भी करा लिया। पीड़िता को मामले की जानकारी उस समय हुई जब आरोपी भूमि पर कब्जा लेने पहुंचे। इसके बाद पीड़िता ने तहसील जाकर अधिवक्ता के माध्यम से जांच कराई तो पता चला कि 8 जुलाई 2025 को राजेश कुमार तिवारी निवासी सेमरी, वीरेंद्र उपाध्याय निवासी अनुवा जंघई बाजार, सुमन सागर तिवारी निवासी करियांव थाना मीरगंज, संतोष मिश्रा निवासी घमहा हंडिया प्रयागराज और राजकुमार यादव निवासी जमुहर ने मिलकर फर्जी कूट रचित आधार कार्ड तैयार कर रजिस्ट्री कराई है। पुलिस ने मामले में 2 नवंबर 2025 को पांच नामजद और एक अज्ञात महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि तीन माह बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी उसे धमकी दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed