फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Land dispute registers will be made in police stations, will update constantly

थानों में बनेंगे भूमि विवाद रजिस्टर, अपडेट करेंगे लगातार

Wed, 16 Sep 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Land dispute registers will be made in police stations, will update constantly
पुलिस कार्यालय का निरीक्षण करते नवागत एसपी राजकरन अय्यर। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। नवागत एसपी राजकरन नय्यर ने कहा कि भूमि विवाद के निस्तारण पर उनका विशेष जोर होगा। इसके लिए हर थाने में भूमि विवाद रजिस्टर तैयार किया जाएगा, जिसे नियमित रूप से अपडेट करना जरूरी होगा। राजस्व विभाग के समन्वय से ऐसे मामलों को निपटाया जाएगा। बुधवार को पुलिस लाइंस सभागार में उन्होंने कहा कि जन सुनवाई, महिला संबंधित अपराध, अपराध पर नियंत्रण, अपराधियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग होगी। जनता की समस्या का समयबद्ध तरीके से नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। जिले में भूमि से संबंधित विवादों को लेकर आए दिन मारपीट और हत्या जैसी वारदातों को देखते हुए एसपी ने कहा कि इसके लिए थानों में भूमि विवाद संबंधित रजिस्टर को अपडेट किया जाएगा। आमदिनों में भी थानों पर आने वाले ऐसे विवादों को रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। इसके लिए वह डीएम से मिलकर बात करेंगे, ताकि ऐसे मामलों में राजस्व टीम के साथ मिलकर त्वरित निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए थानों में पहले से ही कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। जहां थानों में आने वाले हर किसी की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद हाथ को सैनिटाइज कराया जाता है। प्रेस कांफ्रेंस से पहले एसपी ने कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों के निस्तारण में तनिक भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात बरतने और कार्यालयों में साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed