फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Land and claim

जमीन किसी की दावा और का

Fri, 14 Apr 2017 01:03 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 14 Apr 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Land and claim
land capturing
सदर तहसील के हाईवे पर सिरकोनी ब्लाक के इजरी गांव के नवीन परती की भूमि को कुछ लोगों के नाम करने और फिर आदेश को निरस्त करने के मामले की जांच शुरू होने से राजस्व विभाग के अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गई है। उधर सीआरओ ने पौने तेईस लाख रुपये मुआवजे के एक अन्य दावे का भुगतान रोक दिया है। डीएम ने बताया कि मुआवजे से संबंधित कुछ अन्य मामले भी सामने आए जिसकी जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के अनुसार इब्राहिमपुर गांव के गाटा संख्या 98 की जमीन लालजी और रामपति की है। किंतु वर्ष 2014 में फोरलेन के लिए हुए जेएमएस (भूमि ज्वाइंट मैनेजमेंट सर्वे) में यह जमीन गांव के ही निशानाथ यादव की बताते हुए वहां उनका थ्रेशर होना दर्ज कर दिया गया। इसके चलते  निशानाथ यादव के नाम 22 लाख 73 हजार रुपये मुआवजे का दावा तैयार कर दिया गया। लेखपाल की जांच में जमीन लालजी और रामपति के मिलने के बाद मामला गरमा गया।
विज्ञापन


लेखपाल की रिपोर्ट पर मुख्य राजस्व अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने इस भुगतान को  रोक दिया है। चर्चा है कि इस खेल में कहीं न कहीं इजरी वाले गिरोह का भी हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम डा. बलकार सिंह ने कहा कि सीआरओ को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य मामले भी प्रकाश में आए हैं जिसकी जांच शुरू हो गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed