फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lakhs stolen from the jewelry showroom in the city

शहर में ज्वेलरी शोरुम से लाखों की चोरी

Sat, 07 Nov 2020 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from the jewelry showroom in the city
जौनपुर। ओलंदगंज में ज्वेलरी शोरूम से शुक्रवार की रात चोर डेढ़ लाख रुपये की नगदी और गहने चुरा ले गए। चोर दुकान की मुख्य तिजोरी खोलने में नाकाम रहे और महंगे गहने नहीं ले जा पाए। जानकारी होने पर सुबह कोतवाली पुलिस और एएसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

ओलंदगंज मोहल्ले में संजीव मोहन अग्रवाल की आभूषण का शोरूम है। शुक्रवार की शाम रोज की तरह दुकान बंद कर वह घर चले गए। सुबह आसपास के लोगों के जरिए चोरी की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचा। दुकान के अंदर पहुंचे तो वहां का हाल देख सन्न रह गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाल संजीव कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। दोपहर में फारेंसिक टीम व एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुकानदार के मुताबिक चोर करीब 1.54 लाख रुपये नकदी, सोने की चेन, अंगुठी सहित करीब सवा तीन लाख का सामान ले गए। चोर मेन तिजोरी नहीं खोल सके। कोतवाल संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि दुकान के बगल में स्थित मकान की सीढ़ी खुली हुई है। आशंका है कि उसी सीढ़ी का इस्तेमाल कर चोर दुकान में घुसे होंगे। छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed