{"_id":"65b812fba9692405b70b2044","slug":"laborer-dies-three-injured-due-to-shuttering-breakage-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-111461-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: शटरिंग टूटने से मजदूर की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: शटरिंग टूटने से मजदूर की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के सखैला गांव में सोमवार की शाम निर्माणाधीन मकान की छत ढलाई के दौरान शटरिंग टूटने से एक मजदूर की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। जेसीबी की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार, बंजारेपुर गांव निवासी महेश मोदनवाल सखैला गांव में थाना रोड पर नया मकान बनवा रहे थे। सोमवार को मकान की छत ढाली जा रही थी तभी अचानक शटरिंग टूट गई। ऐसे में वहां काम कर रहे मजदूर भुआल (25) निवासी अब्दुल्लापुर किशुनपुर, शिवआसरे (48) निवासी कुकुहा, रोशन (25) निवासी किशनपुर और शाहनवाज (27) निवासी बमैंला मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने जेसीबी की मदद से घायलों को बाहर निकाला और सभी को इलाज के लिए सीएचसी चोरसंड भेजा। हालत गंभीर होने से भुआल को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। भुआल की तीन साल पहले शादी हुई थी। उसका दो साल का लड़का व डेढ़ माह की पुत्री है। उधर, घटना के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया।
थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।