{"_id":"6743b1a4ae3c3f6ef60444f4","slug":"kumbh-mela-additional-coaches-will-be-installed-in-two-pairs-of-trains-from-jaunpur-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-125520-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ मेला : दो जोड़ी ट्रेनों में जौनपुर से लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ मेला : दो जोड़ी ट्रेनों में जौनपुर से लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच
विज्ञापन
प्रयागराज महाकुंभ के मद्देनजर जौनपुर जंक्शन से दो जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। ये सुविधा 11 जनवरी मुहैया कराई जाएगी। रेलवे ने कुल 18 ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है।
रेलवे ने महाकुंभ को लेकर तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए 18 ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इनमें से दो जोड़ी ट्रेनों में जौनपुर से जनरल कोच जोड़े जाएंगे। यह सुविधा 11 जनवरी से एक मार्च तक रहेगी।
जौनपुर जंक्शन से प्रतिदिन 34 जोड़ी ट्रेनों का आवागमन होता है। रोज करीब चार से पांच हजार यात्री यात्रा करते हैं। आगामी जनवरी में महाकुंभ मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का प्रयागराज आवागमन होगा। यात्रियों के लिए जौनपुर से चलने वाली प्रयागराज संगम पैसेंजर में कोच बढ़ाए जाएंगे। उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गंगा गोमती एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इनमें जौनपुर की दो जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं। ट्रेन संख्या 04383 में प्रयागराज संगम-जौनपुर जंक्शन पैसेंजर में चार कोच और 04384 जौनपुर जंक्शन-प्रयागराज संगम पैसेंजर में चार कोच 11 जनवरी से एक मार्च तक बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा 04245 और 04246 प्रयागराज संगम-जौनपुर जंक्शन-प्रयागराज पैसेंजर में सामान्य श्रेणी के 10-10 कोच 11 जनवरी से बढ़ा दिया जाएंगे। एक मार्च तक यह सुविधा यात्रियों को मिलेगी।