फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kovid Hospital will open in Shahganj and Badlapur

शाहगंज और बदलापुर में खुलेगा कोविड अस्पताल...

Sat, 01 May 2021 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Kovid Hospital will open in Shahganj and Badlapur
शाहगंज/बदलापुर। शासन के निर्देश पर दो अन्य सीएचसी को कोविड अस्पताल में बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। बदलापुर और शाहगंज सीएचसी में जल्द ही कोविड मरीजों के उपचार की व्यवस्था आरंभ होगी। इसके लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। बदलापुर और शाहगंज के विधायकों ने इसके लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखकर तहसील स्तर पर कोविड अस्पताल खोलने की मांग की थी।
विज्ञापन

शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने बताया कि स्थानीय सीएचसी में जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट लगना शुरू हो जाएगा। उसके पहले सीएचसी पर जीवन रक्षक दवाएं, ऑक्सीजन सिलिंडर, रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी जाएगी। अस्पताल पर पेयजल समस्या के लिए सबमर्सिबल पंप और आरओ की भी शीघ्र व्यवस्था होगी। इसके लिए अपनी निधि से धन देंगे। उधर, बदलापुर सीएचसी में बीस बेड का एल 1 अस्पताल एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने यहां ऑक्सीजन प्लांट के लिए भी अपनी निधि से धनराशि दी है। विधायक ने बताया कि 20 बेड के एल-1 अस्पताल में ऑक्सीजन, ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, भाप की मशीन, पानी गरम करने की मशीन आदि सुविधाएं होगी। इसे छह मई से चालू किया जाएगा। ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य दो-तीन में शुरू हो जाएगा। इसके लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है। विधायक के साथ निरीक्षण में सीएमओ डॉ. राकेश कुमार, एसडीएम केके मिश्र, अधीक्षक डॉ. संजय दुबे, ईओ डॉ. महेंद्र कुमार, तहसीलदार अमित कुमार तिवारी, सीओ चोप सिंह आदि मौजूद रहे।---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed