फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kotwal was hit heavily from district Badar, order for investigation

जिला बदर बदमाश से कोतवाल को यारी पड़ी भारी, जांच के आदेश

Sun, 16 May 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Kotwal was hit heavily from district Badar, order for investigation
केराकत। जिला बदर बदमाश से यारी निभाना केराकत कोतवाल को भारी पड़ने लगा है। बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं। सीओ केराकत इस मामले की जांच कर रहे हैं। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव निवासी पीयूषकांत यादव पर विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं। पंचायत चुनाव से ठीक पहले डीएम ने उसे छह माह के लिए जिला बदर कर दिया था। इसकी नोटिस भी उसके आवास पर चस्पा करा दी गई। इसके बावजूद पीयूषकांत जिले में ही रहा। वायरल ऑडियो में कोतवाल विनय प्रकाश सिंह उसे डीएम की कार्रवाई का हवाला देते हुए जिले से बाहर जाने को कह रहे हैं। ऐसा न करने पर मजबूरन गिरफ्तारी करने की दलील भी दे रहे हैं। बातचीत के दौरान कोतवाल कई बार बदमाश को गुरु, पार्टनर जैसे शब्दों से भी संबोधित कर रहे हैं। यह भी कह रहे हैं कि अगर वह जिले से बाहर नहीं गया तो फिर गिरफ्तारी करने पर उनकी गलती नहीं होगी। सोशल मीडिया में यह आडियो वायरल होने के बाद एसपी ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। पूरे मामले की जांच सीओ केराकत शुभम टोडी को सौंपते हुए शीघ्र रिपोर्ट देने को कहा है। इस बाबत एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि वायरल आडियो में एक आवाज कोतवाल और दूसरी जिला बदर बदमाश की बताई जा रही है। इसकी पड़ताल की जाएगी। सीओ की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed