फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Koiridiha market remained closed, only police seen on the streets

बंद रहा कोईरीडीहा बाजार, सड़कों पर दिखी सिर्फ पुलिस

Wed, 17 Feb 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Koiridiha market remained closed, only police seen on the streets
मखमेलपुर गांव में मृतक निर्वतमान प्रधान राजकुमार यादव के परिजनों को सांत्वाना देने पंहुचे सपा न - फोटो : JAUNPUR
करंजाकला। सरायख्वाजा थाने के समीप मखमेलपुुर के निर्वतमान प्रधान राजकुमार यादव की हत्या का खौफ बुधवार को भी बना रहा। हत्या और बवाल से सहमे लोगों ने कोईरीडीहा बाजार बंद रखा। बाजार की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। उधर, हत्या की खबर के बाद सपा के नेताओं ने मखमेलपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार का हाल जाना। उन्हें ढांढस बंधाते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर सपा आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

सोंधी शाहगंज ब्लाक के मखमेलपुर ग्राम के प्रधान रहे राजकुमार यादव (50) को बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार को तब गोली मार दी थी, जब वह जौनपुर से लौट रहे थे। थाने के पास दुस्साहसिक ढंग से वारदात को अंजाम दिया गया। हत्यारे इतने पेशेवर थे कि उन्हें पास में ही राज्यपाल की मौजूदगी के कारण पुलिस-प्रशासन की चौकसी का भी भय नहीं था। उन्होंने ताबड़तोड़ कई गोलियां राजकुमार को मारी। सिर, पेट, सीने व पैर में गोली लगने से राजकुमार की मौत हो गई थी। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर बवाल करते हुए पुलिस के दो वाहन तोड़ दिए थे। पथराव में दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए थे। घटना के बाद से लोग सहमे हुए हैं। इसका असर बुधवार को कोईरीडीहा बाजार में दिखा। शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर स्थित यह बाजार हर वक्त भीड़ से गुलजार रहता था, लेकिन बुधवार को सभी दुकानें बंद थीं। बाजार में पूरी तरह सन्नाटा पसरा था। लोग घरों के अंदर बैठकर घटना की चर्चा कर रहे थे। ऐहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स भी जगह-जगह डटी रही। कुत्तुपुर तिराहे से कोईरीडीहा तक पुलिस टीम चक्रमण करती नजर आई। उधर, पूर्व सांसद रमाकांत यादव, सपा नेता लालंचद्र यादव लाले सहित अन्य नेताओं ने मृतक ग्राम प्रधान के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है। हरसंभव मदद की जाएगी। हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो विरोध प्रदर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन

रात भर दी गई दबिश, नहीं मिली सफलता
जौनपुर। निवर्तमान ग्राम प्रधान राजकुमार यादव की दुस्साहसिक हत्या के बाद एसपी ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें बनाई हैं। एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह के निर्देशन में टीमों ने रात भर अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका। पुलिस घटना की विभिन्न पहलुओं पर भी जांच कर रही है। सीओ सदर रणविजय सिंह ने बताया कि लगातार दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा की मांग
जौनपुर। मखमेलपुर के ग्राम प्रधान राजकुमार यादव की हत्या के विरोध में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि राजकुमार परिवार के मुखिया और गांव के प्रथम नागरिक थे। सरकार की योजनाओं का पारदर्शिता के साथ्ज्ञ क्रियान्वयन के लिए तत्पर रहते थे। उनकी हत्या निंदनीय है। सरकार उनके परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, एक नौकरी व सुरक्षा प्रदान करे। प्रतिनिधिमंडल ने आए दिन हो रही पंचायत प्रतिनिधियों की हत्या पर भी आक्रोश जताया। उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने भी अपनी सुरक्षा के लिए पूर्व में दिए गए आवेदन पर विचार की मांग रखी। ज्ञापन देने वालों मं संतोष कुमार, सचिन यादव, आलोक यादव आदि शामिल रहे।

निर्वतमान प्रधान राजकुमार यादव की हत्या के दूसरे दिन कोईरीडीहा बाजार में बंद दूकानें व पसरा सन्?

निर्वतमान प्रधान राजकुमार यादव की हत्या के दूसरे दिन कोईरीडीहा बाजार में बंद दूकानें व पसरा सन्?- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed