फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Knife stabbing before the ceremony of dwarpuja in wedding at jaunpur seven injured PAC force deployed in village

जौनपुरः द्वारपूजा की रस्म से पहले चाकूबाजी, सात घायल, गांव में पीएसी तैनात

Sun, 06 Jun 2021 03:35 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Jun 2021 03:35 PM IST
सार

 जौनपुर जिले के बैरमा गांव में बीती रात आई बरात में हंगामा हो गया। द्वारपूजा की रस्म के लिए जा रही बरात का डीजे वाहन एक खेत में घुस गया। डीजे वाहन के कारण खेत में लगाया गया बांस का बाड़ टूट गया। इस बात से नाराज खेत के  स्वामी ने चाकू से हमला बोल दिया।

विज्ञापन
Knife stabbing before the ceremony of dwarpuja in wedding at jaunpur seven injured PAC force deployed in  village
महराजगंज थाना क्षेत्र के बैरमा गांव की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के बैरमा गांव में बीती रात आई बरात में द्वारपूजा की रस्म से पहले खून-खराबा हो गया। बरात में शामिल डीजे वाहन से खेत का बाड़ टूटने पर चाकू से हमले में सात लोग घायल हो गए। प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चार घायलों को ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात है। पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


 बैरमा ग्राम पंचायत में निवासी शिव प्रसाद सरोज की बेटी की शादी के लिए मछलीशहर थाना क्षेत्र के जुड़ऊपुर से बरात आई थी। शनिवार की रात बरात द्वारपूजा के लिए दुल्हन के दरवाजे पर जा रही थी। इसी दौरान बरात में शामिल डीजे वाहन चकरोड के बगल में स्थित एक खेत में फंस गया। इससे खेत में एक तरफ लगाया गया बांस का बाड़ टूट गया।
विज्ञापन


डीजे वाहन को बाहर निकालने की कोशिश हो रही थी। इस बीच अचानक खेत स्वामी ने चाकू से हमला बोल दिया। चाकूबाजी में बैरमा निवासी जितेंद्र सरोज (18), विपिन सरोज (23), राहुल सरोज (25), अतुल सरोज (22), सूरज (20), पंकज (21), रमाशंकर और अमित (17) घायल हो गए। सभी घायलों को महराजगंज सीएचसी ले जाया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Knife stabbing before the ceremony of dwarpuja in wedding at jaunpur seven injured PAC force deployed in  village
डीजे वाहन से क्षतिग्रस्त बांस का बाड़ - फोटो : अमर उजाला

प्रारंभिक उपचार के बाद घायल जितेंद्र, अतुल, विपिन, राहुल को जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां से बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल जितेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में चार लोगों के विरुद्ध आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एसओ संतोष राय ने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स लगाई गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed