फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Knees are deteriorating at the age of 50, take timely action to prevent this.

Jaunpur News: 50 की उम्र में ही खराब हो रहे घुटने, वक्त रहते करें बचाव

Fri, 05 Jun 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Knees are deteriorating at the age of 50, take timely action to prevent this.
जौनपुर। अब गठिया बुढ़ापे की बीमारी नहीं रही। कम उम्र के लोगों को भी गठिया घेर रही है। 50 की उम्र में ही घुटने खराब हो रहे है। वक्त रहते ही बचाव करना चाहिए। ये बातें लायन्स क्लब और एसएएस केयर इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आर्थराइटिस गठिया जोडों के दर्द और उसके समाधान विषय पर कार्यशाला में बताई गई।
विज्ञापन

सिविल लाइन स्थित एक होटल में हुई कार्यशाला में मुख्य अतिथि आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. उत्तम सिंह ने आर्थराइटिस के कारण, लक्षण, बचाव , आधुनिक उपचार और जीवनशैली से जुड़ी जानकारी दी। सीनियर सिटीजन्स में घुटने, कूल्हे और पीठ दर्द की समस्या सबसे ज्यादा कॉमन है। करीब 90 से 95 फीसदी मामलों में सही ट्रीटमेंट मिल जाए, तो ट्रांसप्लांट की नौबत से बचा जा सकता है। गलत लाइफस्टाइल, प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड का सेवन और पोषण की कमी से मिडिल और वृद्धावस्था में जोड़ों की समस्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

अगर आर्थराइटिस ग्रेड 4 में पहुंच जाए, तो घुटने का रिप्लेसमेंट जरूरी हो जाता है। 50 की उम्र के बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ से समय-समय पर मिलकर जांच करानी चाहिए। हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। इस मौके पर प्रतिमा गुप्ता, राजेश राज गुप्ता, डॉ. राजेश मौर्य, डॉ. सूरज जायसवाल, अविनाश मिश्रा, डॉ. उत्तम सिंह, अंशुमान पाण्डेय, मनीष गुप्ता, योगेश साहू, नवीन मिश्रा, सुनीता सिंह, ज्योति श्रीवास्तव, शशिकांत सिंह उपस्थित रहे। संचालन मो. मुस्तफा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटापा को नियंत्रित करें
शरीर का वज़न बढ़ने का सबसे ज्यादा असर जोड़ों पर पड़ता है। अधिक भार पड़ने की वजह से जोड़ समय से पहले खराब होने लगते हैं। नियमित व्यायाम एवं जांच की मांसपेशियों की कसरत, फिजियोथेरेपी, नियमित योग आदि करें। खुद को एक्टिव रखना चाहिए। अगर किसी तरह की समस्या हो, तो डॉक्टर से मिलें। सावधानी बरतने से हड्डियों की परेशानियों से बचा जा सकता है। जोड़ों की सूजन और दर्द का मुख्य कारण है, जो कार्टिलेज (उपास्थि) को घिसने से शुरू होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed