फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Khushi, Aspire and Monica became one day policeman

खुशी, आकांक्षा और मोनिका बनीं एक दिन की थानेदार

Sun, 14 Mar 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Khushi, Aspire and Monica became one day policeman
केराकत/डोभी/गौराबादशाहपुर। मिशन शक्ति के तहत बेटियों ने रविवार को जिले के विभिन्न थानों की कमान संभाली। एक दिन की थानेदार बनीं बेटियों ने कहीं फरियादियों की सुनवाई की तो कहीं एएसआई के रुप में जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उत्साह से लबरेज बेटियों ने पुलिस का कामकाज सीख और ढेरों अनुभव अपने साथ ले गईं। गौराबादशाहपुर थाने की कमान दो घंटे के लिए सेंट पैट्रिक स्कूल में 12वीं की छात्रा खुशी सिंह को दी गई। बसवत निवासी सांवले सिंह की बेटी खुशी ने मारपीट के दो मामलों को सुना। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर विवाद का कारण जाना। संबंधित धाराओं में उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। एसओ रामप्रवेश कुशवाहा भी इस दौरान मौजूद रहे। उधर, केराकत कोतवाली में मढ़ी गांव निवासी अरविंद पाल की बेटी व नौंवीं की छात्रा आकांक्षा कुर्सी पर बैठाकर कोतवाल की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। तल्ख तेवर के साथ उन्होंने मातहतों को लापरवाही पर फटकार लगाई। महिला पुलिस चौकी का निरीक्षण भी किया। आकांक्षा के समक्ष पहला मामला सड़क हादसे के बाद हुए विवाद का आया, जिसपर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर लापरवाही से वाहन न चलाने की हिदायत दी। दो अन्य फरियादियों की भी शिकायतें सुनी। जन सुनवाई केंद्र से रजिस्टर मंगाकर एक मामले में पीड़ित पक्ष को फोन कर उसके मामले की स्थिति को जाना। पुलिस की कार्रवाई पर पीड़ित की संतुष्टि की जानकारी ली। आकांक्षा ने कोतवाली में आयोजित शांति समिति की बैठक को भी संबोधित किया और लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की बात कही। बताया कि कुछ घंटे की जिम्मेदारी में बहुत कुछ सीखने और करने को मिला है। उनका भी सपना है कि वह एक पुलिस अफसर बनें और समाज से बुराइयों का खात्मा करें। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह मौजूद रहे। चंदवक थाने में कछवन गांव निवासी रमाशंकर की बेटी मोनिका शर्मा को थानेदार की जिम्मेदारी दी गई। चंदवक निवासी अंजली गुप्ता ने एसएसआई का कार्य संभाला। प्रभारी थानाध्यक्ष मोनिका शर्मा ने पारिवारिक विवाद से संबंधित नगीना देवी के प्रार्थना पत्र का निस्तारण करते हुए कहा कि परिवार की समस्या को पहले परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के बीच रखकर समाधान तलाशें। अगर ऐसा न हो पाए तब पुलिसको सूचना दें। पुलिस हर प्रकार से सहायता करेगी। एसएसआई अंजली गुप्ता ने महिलाओं से कहा कि कोई परेशानी होती है तो पुलिस के साथ ही 1090 पर सूचित करें, त्वरित समाधान किया जाएगा। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed