फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Khetasarai-Khuthan road will be constructed at a cost of Rs 22.15 crore.

Jaunpur News: 22.15 करोड़ की लागत से बनेगा खेतासराय-खुटहन मार्ग

Tue, 16 Dec 2025 11:43 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Updated Tue, 16 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Khetasarai-Khuthan road will be constructed at a cost of Rs 22.15 crore.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जौनपुर। जनपद के खेतासराय-खुटहन मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण के लिए शासन ने 22.15 करोड़ रुपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृत प्रदान कर दी गई है। सड़क की लंबाई करीब 9.5 किलोमीटर है।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीशचंद्र यादव की पहल पर जनपद को बड़ी सौगात मिली है। खेतासराय से खुटहन मार्ग का चौड़ीकरण हो जाने से जिले के विकास में यह सबसे अहम कड़ी साबित होगा। इस सड़क का जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने टीडी कॉलेज के मैदान में पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान किया था।
विज्ञापन

उस दौरान यह सड़क प्रदेश की सियासत में चर्चा का एक केंद्र बिंदू बन गई थी। इस मार्ग के निर्माण के लिए खुटहन और खेतासराय के क्षेत्रवासियों की काफी दिनों से मांग थी। यह मार्ग दो महत्वपूर्ण मार्ग को जोड़ता है। खेतासराय में यह सड़क अयोध्या से काशी को जोड़ने वाले जौनपुर-शाहगंज नेशनल हाईवे पर जोड़ता है। दूसरे छोर पर खुटहन में यह सड़क प्रयागराज से अंबेडकर नगर को जाने वाले शाहगंज वाया मुंगराबादशाहपुर राजमार्ग को जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed