फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Khanapurti in the name of treatment of post covid patients

पोस्ट कोविड के मरीजों के इलाज के नाम पर खानापूर्ति

Wed, 30 Jun 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Khanapurti in the name of treatment of post covid patients
कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद भी लोगों को तमाम तरह की दिक्कतें पैदा हो रही हैं। कोई तनाव का शिकार हो गया है तो किसी की नींद हराम हो गई है। किसी को दूसरी बीमारी होने का खतरा सता रहा है। ऐसे लोगों की काउंसिलिंग कर उनका इलाज करने की जरूरत है। इस बीच पोस्ट कोविड के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। मरीजों का इलाज करने के लिए जिला अस्पताल में 10 बेड का पोस्ट कोविड वार्ड स्थापित तो कर दिया गया है लेकिन वहां की व्यवस्था भगवान भरोसे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के लोगों का कहना है कि वार्ड में एक मनोचिकित्सक की तैनाती की गई है जो आने वाले मरीजों की काउंसिलिंग कर उनका इलाज कर रहे हैं। परंतु हकीकत यह है कि पोस्ट कोविड मरीजों की समस्या सुलझाने वाला कोई नहीं है। पोस्ट कोविड इफेक्ट के रूप में केवल शारीरिक बीमारियां ही नहीं, बल्कि मानसिक चिंताएं भी बढ़ गई हैं। कुछ मरीज तो ऐसे भी हैं जो हमेशा पल्स ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन सेचुरेशन की जांच करते रहते हैं। उनके मन में डर बना हुआ है कि कहीं फिर से उनका ऑक्सीजन लेबल कम न हो जाए।
विज्ञापन

-----
कोविड से ठीक हुए मरीजों में पैदा हो रहीं ये समस्याएं
जौनपुर। कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद भी मरीजों के फेफड़ों पर इसका असर लंबे समय तक दिख रहा है। मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. हरिनाथ यादव का कहना है कि निगेटिव हुए मरीजों में तमाम तरह की समस्याएं पैदा हो रही हैं। मन में डर, नींद नहीं आना, सिर दर्द, घबराहट, अवसाद की समस्या से लोग पीड़ित हैं। ऑक्सीजन सेचुरेशन को लेकर चिंता, सूखी खांसी आना जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
इलाज के लिए नहीं आ रहे पोस्ट कोविड के मरीज
जौनपुर। जिला चिकित्सालय के मन (मानसिक अस्पताल) अस्पताल में तैनात मनोचिकित्सक डा. ओंकार भारती का कहना है कि सप्ताह में तीन दिन उनकी ड्यूटी जिला अस्पताल में लगाई गई है। अभी तक कोई ऐसा मरीज नहीं अपनी समस्याएा लेकर नहीं आया है, जो कोविड संक्रमण से ठीक हुआ हो और उसे कोई परेशानी हो रही हो। यदि पोस्ट कोविड की समस्या से पीड़ित कोई मरीज आता है तो उसका निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed