{"_id":"69c2f2ada26b99e45f0a7b39","slug":"khalasi-crushed-to-death-by-his-own-truck-driver-critical-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-152019-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अपने ही ट्रक से कुचलकर खलासी की मौत,चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अपने ही ट्रक से कुचलकर खलासी की मौत,चालक गंभीर
विज्ञापन
प्रयागराज मार्ग पर भीखपुर पेट्रोल पम्प के पास मंगलवार की अलसुबह सड़क हादसे में अपने ही ट्रक से कुचलकर खलासी की मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जौनपुर की तरफ से सीमेंट लादकर एक ट्रक प्रयागराज की ओर जा रहा ट्रक जैसे ही भीखपुर (पुरऊपुर )पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा उसमें कुछ खराबी आ गई। चालक अशोक कुमार गुप्ता (50) निवासी चाकघाट रीवां मध्यप्रदेश अपने खलासी रूपेश कुमार केवट (25) निवासी चाकघाट रीवां मध्यप्रदेश के साथ ट्रक से नीचे उतरकर सड़क किनारे ट्रक को खड़ी कर दिया। ट्रक में आई खराबी को ट्रक के नीचे जाकर ठीक करने लगे। इसी दौरान प्रयागराज की तरफ जा रही अनियंत्रित ट्रक ने खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के नीचे ट्रक को बना रहे खलासी रूपेश कुमार केवट की टायर के नीचे आने से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक अशोक कुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल घायल चालक अशोक कुमार गुप्ता को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।पुलिस ने मृतक रूपेश के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं हादसे के बाद मौके से दोनों ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी का कहना है कि हादसे में ट्रक खलासी की मौत हुई है जबकि ड्राईवर का ईलाज चल रहा है। टक्कर मारने वाले ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।