फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   keshaw prasad targeted sp and bsp

सपा सांपनाथ तो बसपा नागनाथ : केशव

Tue, 28 Feb 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Tue, 28 Feb 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
keshaw prasad targeted sp and bsp
केराकत विधानसभा की जनसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव का स्वागत करते समर्थक।
थानागद्दी/जफराबाद/ बक्शा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि सपा सांपनाथ तो बसपा नागनाथ है। जनता को इनसे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने बसपा सुप्रीमो पर टिकट बेचने का आरोप लगाया। वह केराकत, जफराबाद और मल्हनी विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


  केराकत विधानसभा के थानागद्दी स्थित कृषक इंटर कॉलेज में जनसभा में उन्होंने कहा कि जनता प्रदेश में 300 से अधिक कमल खिलाएगी। उन्होंने कहा कि जनता को समझना होगा कि लक्ष्मी साइकिल और हाथी की सवारी नहीं करतीं, वह कमल पर बैठकर आती हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दिनेश चौधरी को जिताने के लिए संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


अध्यक्षता छविनाथ चौबे और संचालन कैलाशनाथ सिंह ने किया। सुशील उपाध्याय, अशोक सोनकर, विनय सिंह, अजयेंद्र दूबे, रमाशंकर विश्वकर्मा, लौटन निषाद, चंद्रिका यादव आदि मौजूद थे। जफराबाद विधानसभा के इमलो गांव में सभा में उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो पूर्वांचल विकास बोर्ड बनेगा। प्रदेश के बूचड़खाने बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने प्रत्याशी डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह को जिताने का संकल्प दिलाया। यहां महेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मल्हनी विधानसभा के गढ़ाबाघराय गांव में सभा में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सतीश सिंह को जिताने की अपील की। कहा कि भाजपा की सरकार में पुलिस अपराधी को पकड़ेगी, भैंस को नहीं। यहां जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, सांसद केपी सिंह, राजमणि सिंह, ज्ञानदेव दूबे, आशीष जायसवाल आदि मौजूद रहे। संचालन संतोष सिंह सोलंकी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed