फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Keep visitors from outside for 21 days in home quarantine

बाहर से आने वालों को 21 दिन होम क्वारंटीन में रखें

Sun, 07 Jun 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Keep visitors from outside for 21 days in home quarantine
जौनपुर डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि जो लोग दूसरे राज्यों से आए हैं और उन्हें 21 दिन का होम क्वारंटीन में रहना होगा। कुछ लोग लापरवाही बरत रहे हैं। नियमों का पालन सही ढंग से नहीं कर रहे है। एक व्यक्ति मुंबई से आया, उसकी जांच में पाया गया वह संक्रमित है। उसके बाद जब उसके परिवार के लोगों का सैंपल लिया गया तो पता चला कि उसकी वजह से उसकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो गई है।
विज्ञापन

इसी प्रकार एक व्यक्ति मुंबई से आया उसका सैंपल लेने पर कोरोना संक्रमित निकला और जब परिवार के लोगों का सैंपल लिया गया तो उसकी छोटी बच्ची संक्रमित पाई गई। संकट की घड़ी है और संक्रमण से बचाव का केवल एक ही रास्ता है। जो लोग बाहर से आए हैं उन्हें क्वारंटीन के नियमों का पालन करना पड़ेगा। अन्य व्यक्ति भी अनावश्यक रूप से घरों के बाहर न निकले, बाजार भी न जाएं। सार्वजनिक स्थान पर जाते हैं तो मास्क या फेस कवर का जरूर इस्तेमाल करें। छह गज की दूरी बना करके रहे। आयुष कवच एप आपको कोरोना से बचने के समस्त उपाय व इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जानकारी उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed