फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Keep a close watch on patients with positive reports

पॉजिटिव रिपोर्ट वाले मरीजों पर रखें कड़ी नजर

Sun, 30 May 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Keep a close watch on patients with positive reports
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में कोरोना महामारी की समीक्षा की गई। डीएम ने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि कोरोना महामारी जनपद में नियंत्रण की स्थिति में है, ऐेसे में मरीजों की इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एंटीजन से की गई सैंपलिंग को अलग रखा जाए और ऐसे लोग जिनकी एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उन पर नजर रखें। उन्होंने निगरानी समितियों को सक्रिय करने तथा उनकी मॉनिटरिंग करते रहने की हिदायत दी। उन्होंने यह निर्देश भी दिया कि एक जून से 18 से 44 वर्ष तक के लोगों के टीकाकरण के लिए जितने सेंटर बने हैं और टीकाकरण के समय कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराएं। मेरा गांव कोरोना मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश भी दिया। ताकि जनपद को कोरोना मुक्त किया जा सके। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश, एडीएम भू- राजस्व राजकुमार द्विवेदी, डॉ. आरके सिंह, डा. जियाउल हक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed