फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Keep 30 beds ready for patients

मरीजों के लिए 30-30 बेड तैयार रखें

Thu, 19 Mar 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Keep 30 beds ready for patients
करंजाकला। संयुक्त स्वास्थ्य वाराणसी डॉ. मंगला प्रसाद सिंह ने बृहस्पतिवार को करंजाकला क्षेत्र के आदमपुर एवं सोंधी शाहगंज के मेहरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। सीएचसी पर कोरोना वायरस से निबटने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही दोनों सीएचसी में 30-30 बेड मरीजों के लिए तैयार रखने को कहा। चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को हमेशा अस्पताल में तैनात रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। सभी सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉ. सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरावां तथा आदमपुर केंद्र पर पहुंच कर बारी-बारी से निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि किसी भी तरह का मरीज मिलने पर सबसे पहले उसका इलाज शुरू कराएं। दोनों सीएचसी पर 30-30 बेड मरीजों के लिए तैयार रखने को कहा गया है। अस्पताल का वार्ड हर समय खुला रखने के आदेश दिया। इस अवसर पर करंजाकला के प्रभारी चिकित्सक डॉ. विशाल सिंह यादव, सोंधी शाहगंज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश चंद्रा, जिला अस्पताल के डॉ. अमरदीप, डॉ. जितेंद्र कुमार वर्मा, फर्मासिस्ट संदीप कुमार मौर्य, वेद प्रकाश, इलियास अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed