{"_id":"66f7240bb1436e10180f2285","slug":"kashish-student-of-janak-kumari-inter-college-stood-first-in-the-poster-competition-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-122630-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पोस्टर प्रतियोगिता में जनक कुमारी इंटर कॉलेज की छात्रा कशिश प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पोस्टर प्रतियोगिता में जनक कुमारी इंटर कॉलेज की छात्रा कशिश प्रथम
विज्ञापन
जौनपुर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग ने शुक्रवार को जनक कुमारी इंटर कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र में गठित युवा पर्यटन क्लब के छात्र-छात्राओं के मध्य पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जनक कुमारी इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की छात्रा कशिश यादव प्रथम, कक्षा 10 की छात्रा आस्था गुप्ता द्वितीय, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज की कक्षा 12 की छात्रा हर्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों ने प्राकृतिक दृश्यों, ऐतिहासिक एवं पौराणिक पर्यटन स्थलों से संबंधित मनमोहक पोस्टर बनाया। इसमें छात्रों ने शाही किला, इंडिया गेट, अयोध्या मंदिर, ताज महल सहित विभिन्न आकृतियों को पोस्टर पर पेटिंग के जरिये उकेरा।
निर्याणक मंडल में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, प्रभारी पर्यटन सूचना अधिकारी मनोकामना राय रहीं। निर्णायक मंडल ने प्रोत्साहित करने के लिए प्राची पटेल, खुशी सोनकर, जोया प्रवीन, प्रियांशु व अनुज शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि बच्चों को जनपद के ऐतिहासिक, पौराणिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी दिव्या शुक्ला ने बच्चों के बनाए पोस्टर की प्रशंसा करते हुए उन्हें पर्यटन के महत्व के बारे में जानकारी दी। प्रभारी पर्यटन सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने बच्चों से जनपद के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों पर भ्रमण और उसके बारे में जानकारी एकत्र करने को कहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य डाॅ. जंग बहादुर सिंह, विपनेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।