फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Karshul Nath Mahadev Temple will be beautified with Rs 2.33 crores

Jaunpur News: करशूल नाथ महादेव मंदिर का 2.33 करोड़ से होगा सुंदरीकरण

Tue, 30 Jul 2024 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Karshul Nath Mahadev Temple will be beautified with Rs 2.33 crores
जाौनपुर। महराजगंज स्थित ऐतिहासिक करशूल नाथ महादेव मंदिर का 2.33 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण होगा। जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस पूरी योजना पर दो करोड़ 33 लाख 90 हजार खर्च होंगे। योजना की पहली किस्त 75 हजार जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

सई नदी के उत्तरी तट पर स्थित ऐतिहासिक करशूल नाथ महादेव का मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का केंद्र है। मंदिर में भूगर्भ से निकला शिवलिंग है। पुरातात्विक महत्व के मंदिर के निर्माण के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं है। शताब्दियों पहले भर राज में मिर्जापुर के व्यापारी ने यहां रात्रि निवास के दौरान स्वप्न में शिवजी के दर्शन के पश्चात जंगल में खोज की तो स्व निर्मित विशाल शिवलिंग मिला। उसकी खुदाई कराकर अन्यत्र स्थापित कराना चाहा तो फिर शिवलिंग का अंत न मिलने पर उसी स्थल पर चूना पत्थर से विशाल भव्य मंदिर का निर्माण कराया। तब से आज तक यह मंदिर लोगों के आस्था और विश्वास का केंद्र बना हुआ है। श्रावण, मलमास एवं महाशिवरात्रि पर यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। प्रयागराज से जल लेकर हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक करने आते हैं। अब करशूल नाथ धाम में मंदिर का पर्यटन विकास के तहत जीर्णोद्धार, सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


....................

इनसेट

सोलर लाइट व 30 मीटर सीसी रोड का होगा निर्माण

बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया है कि मंदिर के सुंदरीकरण समेत मंदिर से सई नदी घाट तक 30 मीटर सीसी रोड बनवाया जाएगा। लाइट की समुचित व्यवस्था के लिए जगह-जगह सोलर लाइट की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा सड़क के किनारे पौधरोपण साथ ही महिला पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को कोई परेशानी न हो ।
विज्ञापन
विज्ञापन


................................

वर्जन

ऐतिहासिक करशूल नाथ महादेव मंदिर पर्यटन की दृष्टि से जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण किया जाएगा। पहली किस्त के 75 हजार जारी कर दिए गए हैं। सुंदरीकरण का कार्य भी शुरू करा दिया गया है।

-मनोकामन राय, प्रभारी पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed