{"_id":"69825808b664a7dde8006f8b","slug":"kanha-cowshed-to-be-built-with-an-investment-of-rs-165-crore-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-148976-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 1.65 करोड़ से बनेगी कान्हा गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 1.65 करोड़ से बनेगी कान्हा गोशाला
विज्ञापन
शाहगंज में कान्हा गौशाला का शिलान्यास करने के लिए पूजन करते निषाद पार्टी के विधायक रमेश सिंह ।
नगर के फैजाबाद रोड स्थित पुराने गोशाला परिसर के समीप 1.65 करोड़ की लागत से 500 गोवंश क्षमता का कान्हा गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। इसकी स्वीकृति मिल गई है। मंगलवार को शाहगंज विधायक रमेश सिंह और उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विधायक रमेश सिंह ने कहा कि कान्हा गोशाला के निर्माण से सड़कों पर भटक रहे निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित आश्रय मिलेगा, जिससे न सिर्फ पशुओं की समुचित देखभाल संभव होगी, बल्कि सड़क हादसों में भी कमी आएगी। उन्होंने बताया कि 1.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस गोशाला में 500 गोवंशों के लिए चारा, पानी, चिकित्सकीय सुविधा और सुरक्षित आवास की पूरी व्यवस्था होगी।
नगर पालिका चेयरमैन रचना सिंह ने कहा कि यह परियोजना नगर की स्वच्छता और सुरक्षा की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगी। अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार ने निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
इस मौके पर संतोष पांडेय, बेचन सिंह, घनश्याम जायसवाल, अनिल मोदनवाल, अर्पित जायसवाल आदि लोग रहे ।