फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kallu and Amrapali song performance on Shringar Mahotsav at Sheetla Chaukiya Dham

शीतला चौकियां धाम: शृंगार महोत्सव में कल्लू और आम्रपाली ने बिखेरा जलवा, भोजपुरी गीत पर जमकर झूमे लोग

Sat, 25 Jan 2025 08:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 25 Jan 2025 08:30 PM IST
सार

Jaunpur Latest News: शीतला चौकियां धाम में शृंगार महोत्सव के दूसरे दिन कलाकारों ने जलवा बिखेरा। इस दौरान भोजपुरी गायक कल्लू और गायिका आम्रपाली को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी रही। 

विज्ञापन
Kallu and Amrapali song performance on Shringar Mahotsav at Sheetla Chaukiya Dham
भोजपुरी कलाकार अरविंद अकेला का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शीतला चौकिया धाम में आयोजित तीन दिवसीय शृंगार महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को पूर्वांचल के प्रसिद्ध भोजपुरी कलाकारों ने अपने शानदार कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस महोत्सव में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। सभी कलाकारों का महंत विवेकानंद पंडा ने स्वागत किया। 

विज्ञापन


मुख्य अतिथि एडीएम अजय अंबष्ट, आयोजक भोजपुरी फिल्म एक्टर आशीष माली ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम लखनऊ से सलीम सागर की टीम ने गणेश वंदना की भक्तिमय विहंगम झांकी प्रस्तुत की। पूर्वांचल के भोजपुरी कलाकार अरविंद अकेला और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


Kallu and Amrapali song performance on Shringar Mahotsav at Sheetla Chaukiya Dham
शीतला चौकियां धाम में शृंगार महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
कल्लु ने माई हो तनी आ जइतू भक्तिमय व देवीगीत की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव- विभोर कर दिया। पूर्वांचल की सविता मौर्या, प्रसिद्ध यूट्यूबर अभिनेत्री रोली जौनपुरी, रोहित रुद्र मडियाहूं आदि के गीतों पर दर्शक भक्तिरस में सराबोर होकर जमकर झूमते व नाचते- गाते नजर आए। 

Kallu and Amrapali song performance on Shringar Mahotsav at Sheetla Chaukiya Dham
शीतला चौकियां धाम में शृंगार महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
7 वर्षीय गुनगुन के कार्यक्रम की अद्भुत प्रस्तुति देख लोग आनंदित हो उठे। इस मौके पर अमरदेव माली, छोटेलाल माली, सूरज सेठ, संतोष कुमार मिश्रा, अरुण पंडा, मोनी पंडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed