फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kachheri road was not repaired, the road collapsed again

Jaunpur News: कचहरी मार्ग की नहीं हुई मरम्मत, फिर धंसी सड़क

Sat, 26 Jul 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Kachheri road was not repaired, the road collapsed again
जौनपुर। शहर के महत्वपूर्ण कचहरी मार्ग की हालत दिनों-दिन बदतर होती जा रही है। सीवर लाइन डालने के बाद कराई गई मरम्मत में सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। एक सप्ताह पहले सड़क पर गड्ढा बन गया था। मरम्मत नहीं होने से फिर वहां गड्ढा हो गया। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर रात में रोशनी की समुचित व्यवस्था नहीं होती, तब दुर्घटनाओं की आशंका और अधिक बढ़ जाती है।
विज्ञापन



करीब एक सप्ताह से अधिक समय से यहां सड़क धंस गई है। इसके बाद यहां मिट्टी व मलबा डालकर इसको बैरिकेडिंग से घेर दिया गया लेकिन मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई। कुछ दिन बाद बैरिकेडिंग भी हट गई। अब फिर वहां मौत का गड्ढा बन गया है। इस तरफ किसी जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है। यह ऐसी जगह पर स्थित है जहां शास्त्री पुल पर चढ़ने के दो मार्ग व कचहरी-ओलंदगंज का मुख्य मार्ग है। सीवर का काम देखने वाली कंपनी जलनिगम शहरी की तरफ से एक बार पैचिंग कर सड़क वैसे ही छोड़ दिया गया। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। बार-बार सड़क धंसने पर संबंधित विभाग का कहना है कि सीवर लाइन डालने वाली कंपनी की लापरवाही के कारण ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन

जल्द मरम्मत नहीं हुई करेंगे प्रदर्शन-जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी लोगों को और निराश कर रही है। न तो कोई स्थायी समाधान निकाला जा रहा है और न ही अस्थायी मरम्मत की जा रही है। व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। स्थानीय अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने बताया कि कई बार नगर निगम और संबंधित विभाग को शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक किसी प्रकार की मरम्मत या सुधार कार्य शुरू नहीं हुआ है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है। पुल के नीचे अंधेरा होने व बैरिकेडिंग न होने से कोई भी वाहन इसमें आकर गिर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी-ओलंदगंज मार्ग पर पुल के नीचे गड्ढा होने की शिकायत मिली है। यहां सीवर लाइन का काम कराने के बाद पैचिंग जल निगम शहरी ने कराया था। वहां फिर से गड्ढा हो गया है तो इसको दिखवाते हैं। जल्द ही सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी।-राजेंद्र कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed