फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jitendra Nath Upadhyay elected President and Anil Kumar Singh Minister

जितेंद्र नाथ उपाध्याय अध्यक्ष और अनिल कुमार सिंह मंत्री निर्वाचित

Sat, 10 Sep 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Jitendra Nath Upadhyay elected President and Anil Kumar Singh Minister
दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के कार्यरिणी का चुनाव शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया गया। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक हुए मतदान के बाद देर शाम मतगणना शुरू हुई और रात करीब सवा नौ बजे तक चली। इसमें जितेंद्र नाथ उपाध्याय को अध्यक्ष और अनिल कुमार सिंह को मंत्री निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन

गहमा-गहमी के बीच हुई चुनावी प्रक्रिया में मतदान के बाद मतणगना शुरू करायी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरपी सिंह की देखरेख में शुरू हुई मतगणना में सात टेबल लगाए गए। रात करीब सवा नौ बजे आए परिणाम में अध्यक्ष पद पर 806 मत पाने वो जितेंद्र नाथ उपाध्याय निर्वाचित हुए। उन्हें उनके निकटतम प्रतिंद्वद्वी सुभाष चंद्र यादव से 49 वोट ज्यादा मिला। उपाध्यक्ष के दो पद पर अरुण कुमार सिन्हा 883 मत एवं नरेंद्र बहादुर सिंह 762 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। मंत्री पद पर अनिल कुमार सिंह को 496 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रण बहादुर यादव को 63 मतों से हराया। रणबहादुर यादव को 433 मत मिले। संयुक्त मंत्री पद पर राज कुमार यादव 98 मतों से विजयी हुए। उन्हें 630 मत तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी उस्मान अली को 532 वोट मिले। उपमंत्री के दो पद पर रीता सरोज 982 मत व विनय कुमार उपाध्याय 892 मत पाकर विजयी हुए। लेखा निरीक्षक पद पर अतुल कुमार श्रीवास्तव 1092 मत पाकर विजेता बने। कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों पर संदीप कुमार यादव, अश्वनी कुमार मिश्रा, समीर कुमार यादव, राहुल द्विवेदी, शुभम श्रीवास्तव, अरविंद कुमार सिंह, व सुजीत कुमार निषाद ने जीत दर्ज की। मुख्य चुनाव अधिकारी आरपी सिंह ने मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की। विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों ने फूल-माला से लादकर जीत का जश्न मनाया और बधाई दी। मतगणना से पहले हुए मतदान प्रक्रिया में कुल 2777 मतों में से 2224 मत पड़े थे। चुनावी मैदान में कुल 15 पदों के लिए 43 प्रत्याशी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed