फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   jIllegally running kiln seas

अवैध रूप से चल रहा भट्ठा सीज

Mon, 26 Jun 2017 12:50 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Mon, 26 Jun 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
jIllegally running kiln seas
अवैध ईंट भट्ठे को सीज करातीं एसडीएम सदर - फोटो : jaunpur
भू-माफियाओं पर कार्रवाई कराने का सीएम का असर दूसरे दिन से ही दिखने लगा है। रविवार को  एडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी ने 11 वर्षो से सरकारी जमीन पर अवैध रूप से चल रहे ईंट भठ्ठे को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से भू माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


बक्शा थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर मुस्तफाबाद गाँव में दोपहर सीओ सदर रामप्रकाश यादव, तहसीलदार सदर चंद्रेज सिंह भारी फोर्स लेकर ईंट भठ्ठे पर पहुंचे जहां मापी शुरू कराई गई।  मापी के दौरान संचालित ईंट भठ्ठा पूरी तरह खेल का मैदान, बंजर, चकरोड, नवीन परती एवं नाला के बीच पाया गया। जिसे एसडीएम सदर ने सीज कराया।  ग्रामीणों ने बताया कि थाना क्षेत्र के बाबूपुर निवासी राजेन्द्र प्रसाद यादव ने अब्दुल्लापुर में 2006 से सरकारी जमीन पर अवैध रूप से ईंट भट्ठा खोल रखा था।  शिकायत पर 2012 में प्रशासन ने इसे सीज तो करवा दिया, परन्तु इसका संचालन बन्द नही हुआ।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार द्वारा भूमाफिआओ पर शिकंजा कसने के आदेश पर मौके पर पहुंची एडीएम प्रियंका ने फायर बिग्रेड की गाड़ी मंगवाया उसके पानी से ईंट भट्ठे की आग बुझवाते हुए ईंट भठ्ठे को पूरी तरह सीज करवा दिया। ईट भट्टा सरकारी जमीन पर आरपीवाई के नाम से  मानक के विपरीत संचालित था। भठ्ठे की न तो एनओसी है न ही रॉयल्टी जमा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम का कहना है कि भठ्ठा मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह, कानूनगो श्रीनाथ तिवारी, लेखपाल गौतम मौर्या, बाबुअली, संजय सिंह, रामप्रताप सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed