फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jewelery worth Rs 5 lakh looted from bullion businessman

Jaunpur News: सराफा व्यवसायी से पांच लाख के आभूषण की लूट

Wed, 29 Nov 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth Rs 5 lakh looted from bullion businessman
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के सुजानगंज रोड पर बुधवार की रात में एक सराफा व्यवसायी से करीब पांच लाख रुपये के आभूषण की लूट की घटना हुई। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मामले की जांच करते हुए पुलिस उस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।
विज्ञापन

जंघई रोड (पकड़ी) निवासी रामधानी की मुंगराबादशाहपुर के साहबगंंज मुहल्ले में आभूषण की दुकान है। वह बुधवार की रात साढ़े आठ बजे अपनी दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में ही पेट्रोल पंप पर रुके तो वहां पर पेट्रोल नहीं था। वह मछलीशहर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर गए तो वहां भी तेल नहीं था। बाइक में तेल लेने के लिए वह सुजानगंज रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर गए और तेल भरवाए। तेल भरवाकर वह कुछ दूर ही चले थे कि बाइक सवार दो बदमाश उनकी बाइक को रोककर बैग छीनकर सुजानगंज की तरफ फरार हो गए। व्यवसायी के मुताबिक दोनों बदमाश मुंह ढके थे। बैग में 80 ग्राम के जेवरात थे, जिसकी कीमत करीब पांच लाख है। लूट के बाद अफरातफरी मच गई। भारी तादाद में लोग घटना स्थल पर जुट गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह का कहना है कि लूट का मामला संदिग्ध लग रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed