फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur's second passport service center will open in Madiyahu.

Jaunpur News: मड़ियाहूं में खुलेगा जौनपुर का दूसरा पासपोर्ट सेवा केंद्र

Thu, 25 Jul 2024 02:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur's second passport service center will open in Madiyahu.
जौनपुर। जिले में पासपोर्ट बनना अब और आसान होगा। इसके लिए जौनपुर का दूसरा पासपोर्ट सेवा केंद्र मड़ियाहूं में खोलने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

डाक विभाग ने इसका प्रस्ताव बना कर विदेश मंत्रालय को भेज दिया है। विदेश मंत्रालय के निर्देश हर लोकसभा क्षेत्र में एक पासपोर्ट सेवा केंद्र खोला जाना है। इसके तहत मछलीशहर में मड़ियाहूं उपडाकघर का चयन किया गया है। जहां पहले से ही पर्याप्त व्यवस्था है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू हो जाएगा।

जौनपुर में डाकघर का पासपोर्ट सेवा केंद्र कोतवाली के निकट शास्त्री मार्ग में चल रहा है। इसका उद्घाटन 12 मई 2018 को तत्कालीन सांसद डॉ.केपी सिंह ने किया था। यहां पर पिछले छह सालों में 40 हजार से अधिक पासपोर्ट बनाए जा चुके हैं। वर्ष 2023-24 में आठ हजार 280 पासपोर्ट बनाए गए हैं। यहां पर नया पासपोर्ट बनाने के साथ व पुराने पासपोर्ट का नवीनीकरण किया जाता है। शासन के निर्देश के क्रम में हर लोकसभा क्षेत्र में एक पासपोर्ट सेवा केंद्र खोला जाना है। इसके तहत ही मड़ियाहूं में एक केंद्र खोला जाएगा। डाक विभाग की ओर से 15 दिन पहले इस आशय का प्रस्ताव मांगा गया था। मड़ियाहूं पोस्ट ऑफिस का नाम प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


....................................................

वर्जन ...

हर लोकसभा में पासपोर्ट सेवा केंद्र बनना है। मछलीशहर में पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए मड़ियाहूं पोस्ट ऑफिस का नाम भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर वहां पासपोर्ट बनाने की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। इससे क्षेत्र के लोगों को पासपोर्ट बनवाने की सेवा उपलब्ध होगी, इससे स्थानीय लोगों के पैसे और समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-परमानंद कुमार, अधीक्षक, मुख्य डाकघर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed