फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur's daughter will do LLM and MCL from Cambridge

Jaunpur News: कैंब्रिज से एलएलएम और एमसीएल करेगी जौनपुर की बेटी

Sat, 28 Sep 2024 03:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur's daughter will do LLM and MCL from Cambridge
जौनपुर। रामपुर ब्लाॅक के कठवतियां गांव निवासी रजनीशकांत पांडेय की पुत्री वत्सला पांडेय इंग्लैंड के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से एलएलएम करेंगी। कैंब्रिज विश्वविद्यालय में एलएलएम (सामान्य मास्टर ऑफ लॉ) और एमसीएल (कॉरपोरेट कानून में मास्टर) दोनों कार्यक्रमों के लिए उन्हें विश्वविद्यालय ने 23.5 लाख की स्काॅलरशिप स्वीकृत की है। वत्सला की 12वीं तक की शिक्षा वाराणसी के शिवपुर स्थित गुरु नानक इंग्लिश स्कूल से हुई। स्नातक (बीएएलएलबी) की शिक्षा सिंबायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (सिंबायोसिस लॉ स्कूल हैदराबाद) से ली। उन्होंने यहां वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर सोसाइटी) की स्थापना की, जिसका उद्देश्य विवादों का वैकल्पिक समाधान करना है। वत्सला ने 2020-2021 में दिल्ली उच्च न्यायालय और विभिन्न वाणिज्यिक और कंपनी अदालतों में अधिवक्ता के रूप में काम किया। यहां उनका कार्य क्षेत्र दीवानी, वाणिज्यिक, दिवाला और प्रतिस्पर्धा कानून रहा। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार माहेश्वरी के साथ काम करने का अवसर मिला। वहां तीन वर्षों तक विभिन्न दीवानी, वाणिज्यिक मामलों पर काम किया और कुछ महत्वपूर्ण फैसलों में उनका सहयोग किया। कैंब्रिज विश्वविद्यालय में एमसीएल (मास्टर्स इन कॉरपोरेट लॉ) करने का मौका मिला है। एमसीएम एक कॉरपोरेट और वाणिज्यिक कानून केंद्रित विशेष पाठ्यक्रम है। हर साल दुनिया भर से केवल 25 विद्यार्थियों को इस पाठ्यक्रम के लिए चुना जाता है।
विज्ञापन

वत्सला ने बताया कि कॉरर्पोरेट वाणिज्यिक लाॅ मेरी रुचि का क्षेत्र है। भारत को एक अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक केंद्र बनने की अपार संभावनाएं है, लेकिन कुछ कड़े नियम और परिस्थितियां इसमें बाधा उत्पन्न करती हैं। मैं भारत और अन्य शीर्ष अंतरराष्ट्रीय नीतियों की तुलना करूंगी और शोध व अभ्यास के माध्यम से भारतीय प्रणाली में सर्वश्रेष्ठ नीतियों को शामिल करने का प्रयास करूंगी। विभिन्न लॉ स्कूलों में नियमित रूप से अतिथि प्रवक्ता के रूम में सेवा दे रहीं वत्सला ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और दादा -दादी को देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed