फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur will be equipped with smart meters, 55 thousand meters will be installed in the first phase

Jaunpur News: जौनपुर होगा स्मार्ट मीटर से लैस, पहले चरण में लगेंगे 55 हजार मीटर

Mon, 29 Jul 2024 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur will be equipped with smart meters, 55 thousand meters will be installed in the first phase
जौनपुर। गर्मी में बिजली का लोड बढ़ने और बिजली चोरी की समस्या को देखते हुए बिजली निगम की ओर से जिले में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम रविवार से शुरू हो गया। पहले चरण में शहर में सर्वे कर 55 हजार घरों को चिह्नित करके स्मार्ट मीटर से लैस किया जाएगा। स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत सिपाह फीडर से हुई। पहले दिन 50 स्मार्ट मीटर लगे। जिले में पांच लाख 83 हजार उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाने की योजना है।
विज्ञापन

कई बिजली उपभोक्ता बिजली बिल समय से जमा नहीं करते है, इसके कारण उपभोक्ताओं पर निगम का करोड़ों रुपये का बिल बकाया है। इसके अलावा बिजली चोरी की समस्या से परेशानी होती है। इस स्थिति से बचने के लिए निगम ने स्मार्ट मीटर लगाने की योजना बनाई है। पहले चरण में शहर के 55 हजार उपभोक्ताओं के घरों पर मीटर लगेंगे। स्मार्ट मीटर प्रीपेड मीटर की तरह कार्य करेंगे। इसके बाद जिले के तहसीलों में टाउन एरिया व ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाए जाएंगे। स्मार्ट मीटर लगाने में अधिक लाइन लॉस वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है। जिले में कुल पांच लाख 83 हजार बिजली उपभोक्ता हैं, जिनके यहां क्रमवार तरीके से स्मार्ट मीटर लगेंगे।
विज्ञापन


.....................

जीपीएस से लैस होंगे स्मार्ट मीटर

नए स्मार्ट मीटर जीपीएस से लैस होंगे। मीटर से छेड़छाड़ की सूचना निगम मुख्यालय में लगे सर्वर पर पहुंच जाएगी। मीटर में छेड़छाड़ की पुष्टि होने पर उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई होगी। बिजली चोरी पर आसानी से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


...........................

वर्जन

स्मार्ट मीटर लगवाने का कार्य सिपाह फीडर से शुरू हो गया है। पहले चरण में शहर के उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगेंगे। इसके बाद जिले के तहसीलों टाउन एरिया व ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के मीटर लगाए जाएंगे।

-विवेक खन्ना, अधिक्षण अभियंता, विद्युत प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed