{"_id":"67b4db525410c884420db648","slug":"jaunpur-tops-in-up-in-making-family-id-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-129915-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: फैमिली आईडी बनाने में जौनपुर यूपी में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: फैमिली आईडी बनाने में जौनपुर यूपी में अव्वल
विज्ञापन
जौनपुर। शासन के निर्देश के तहत सभी परिवारों की फैमिली आईडी बनाई जा रही है। इसके तहत परिवार के सभी सदस्यों का विवरण अपलोड किया जा रहा है। इससे केंद्र और राज्य सरकार की 76 योजनाओं को फैमिली आईडी से जोड़ा जा चुका है। जिसका लोगों को लाभ दिया जाएगा। जिसके तहत शासन से मिले लक्ष्य की तुलना में फैमिली आईडी बनाने में जौनपुर प्रथम रहा है। गाजीपुर दूसरे और आजमगढ़ तीसरे स्थान पर है।शासन स्तर से दिसंबर 2023 से फैमिली आईडी बनाने का काम किया जा रहा है। इसके तहत किसी भी तरह की कोई समय सीमा नहीं है। डीएम व सीडीओ स्तर से इसकी हर हफ्ते समीक्षा होती है। इसमें एसडीएम और बीडीओ निगरानी करते हैं। फैमिली आईडी पर कहीं पर भी दिखाने पर आधार कार्ड, पैन कार्ड दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें पूरे परिवार के सदस्यों का सजरा ऑनलाइन होगा। प्रदेश में सबसे ज्यादा 2 लाख 8 हजार 572 लोगों की फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य जौनपुर का रखा गया है, इसकी तुलना में अभी तक 48 हजार 580 लोगों ने आवेदन किया, जिसमें से 38 हजार 470 की फैमिली आईडी बन गई है।
................................
इस तरह करते हैं आवेदन :-
हर ब्लॉक पर पंचायत सहायक स्तर से आवेदन किया जाता है। वह आवेदन बीडीओ व एसडीएम के पोर्टल पर जाता है। वहां से फारवर्ड करने पर यह डीएसटीओ के यहां पोर्टल पर जाता है, जहां फैमिली आईडी की स्वीकृत दी जाती है।
.................................
वर्जन ...
डीएम के निर्देश के क्रम में फैमिली आईडी बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। स्वयं डीएम व सीडीओ इसकी प्रति सप्ताह निगरानी कर रहे हैं, इससे जिले की रैंकिंग प्रदेश में पहले पायदान पर है। इसको आगे और बेहतर करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
-अरुण कुमार यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी।