फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur: SP's major action in Pradhan murder case, Sarpathan SO, three including Beat si suspended

जौनपुर : प्रधान हत्याकांड मामले में एसपी की बड़ी कार्रवाई, सरपतहां एसओ, बीट दरोगा समेत तीन निलंबित

Fri, 18 Sep 2020 09:02 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 18 Sep 2020 09:02 AM IST
सार

  • प्रधान के पुत्र की तहरीर पर गांव के पांच लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज, चार हिरासत में
  • देर रात तक मौके पर डटे रहे एसपी, आरोपियों से घंटों तक हुई पूछताछ

विज्ञापन
Jaunpur: SP's major action in Pradhan murder case, Sarpathan SO, three including Beat si suspended
सस्पेंड

विस्तार

जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के गलगला शहीद बाजार में बृहस्पतिवार की रात ग्राम प्रधान की हत्या के मामले में एसपी ने एसओ समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। प्रधान पुत्र की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज किया गया है। इसमें चार आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। घटना के पर्दाफाश के लिए एएसपी सिटी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। 

विज्ञापन


अमारी गांव के प्रधान बसंत लाल बिंद की बृहस्पतिवार की रात उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह गलगला बाजार स्थित अपनी क्लीनिक में बैठे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार तीनों बदमाश फरार हो गए। काफी देर बाद घटना की जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने लखनऊ-बलिया हाइवे पर जाम लगा दिया था। रात करीब सवा 11 बजे मौके पर पहुंचे एसपी ने परिजनों से वार्ता की, मगर वह हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद ही जाम हटाने और शव देने की जिद पर अड़े रहे।

विज्ञापन

रात करीब डेढ़ बजे तक मान मनौवल जारी रहा। इसके बाद पुलिस ने सख्ती बरतते हुए रास्ता खाली कराया और शव कब्जे में लेकर थाने ले आई। मृतक के पुत्र प्रवीण बिंद की तहरीर पर पुलिस ने गांव के पांच लोगों कर विरुद्ध नामजद केस दर्ज किया है। उनमें से चार को रात में ही हिरासत में ले लिया गया। आरोपियों से एसपी ने थाने में भोर तक पूछताछ की। 

एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटना के अनावरण के लिए एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। प्रथम दृष्टया लापरवाही बरतने पर एसओ पंकज पांडेय, बीट दरोगा सुधीर मिश्र और बीट कांस्टेबल राम प्यारेलाल को निलंबित कर दिया गया है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed