{"_id":"5f64299f8ebc3e9809634063","slug":"jaunpur-sp-s-major-action-in-pradhan-murder-case-sarpathan-so-three-including-beat-si-suspended","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : प्रधान हत्याकांड मामले में एसपी की बड़ी कार्रवाई, सरपतहां एसओ, बीट दरोगा समेत तीन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर : प्रधान हत्याकांड मामले में एसपी की बड़ी कार्रवाई, सरपतहां एसओ, बीट दरोगा समेत तीन निलंबित
Fri, 18 Sep 2020 09:02 AM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 18 Sep 2020 09:02 AM IST
सार
- प्रधान के पुत्र की तहरीर पर गांव के पांच लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज, चार हिरासत में
- देर रात तक मौके पर डटे रहे एसपी, आरोपियों से घंटों तक हुई पूछताछ
विज्ञापन
सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के गलगला शहीद बाजार में बृहस्पतिवार की रात ग्राम प्रधान की हत्या के मामले में एसपी ने एसओ समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। प्रधान पुत्र की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज किया गया है। इसमें चार आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। घटना के पर्दाफाश के लिए एएसपी सिटी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
अमारी गांव के प्रधान बसंत लाल बिंद की बृहस्पतिवार की रात उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह गलगला बाजार स्थित अपनी क्लीनिक में बैठे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार तीनों बदमाश फरार हो गए। काफी देर बाद घटना की जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने लखनऊ-बलिया हाइवे पर जाम लगा दिया था। रात करीब सवा 11 बजे मौके पर पहुंचे एसपी ने परिजनों से वार्ता की, मगर वह हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद ही जाम हटाने और शव देने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन
रात करीब डेढ़ बजे तक मान मनौवल जारी रहा। इसके बाद पुलिस ने सख्ती बरतते हुए रास्ता खाली कराया और शव कब्जे में लेकर थाने ले आई। मृतक के पुत्र प्रवीण बिंद की तहरीर पर पुलिस ने गांव के पांच लोगों कर विरुद्ध नामजद केस दर्ज किया है। उनमें से चार को रात में ही हिरासत में ले लिया गया। आरोपियों से एसपी ने थाने में भोर तक पूछताछ की।
एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटना के अनावरण के लिए एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। प्रथम दृष्टया लापरवाही बरतने पर एसओ पंकज पांडेय, बीट दरोगा सुधीर मिश्र और बीट कांस्टेबल राम प्यारेलाल को निलंबित कर दिया गया है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटना के अनावरण के लिए एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। प्रथम दृष्टया लापरवाही बरतने पर एसओ पंकज पांडेय, बीट दरोगा सुधीर मिश्र और बीट कांस्टेबल राम प्यारेलाल को निलंबित कर दिया गया है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।