{"_id":"6903404da47d6acda90d9b40","slug":"jaunpur-road-accident-10-devotees-injured-in-truck-collision-on-varanasi-lucknow-highway-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर हादसा: अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर हादसा: अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 लोग घायल
Thu, 30 Oct 2025 04:09 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 30 Oct 2025 04:09 PM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर जिले में सड़क हादसे में 10 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी श्रद्धालु वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी विश्वनाथ दर्शन के बाद अयोध्या श्रीराम मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। जौनपुर जिले में गुरुवार की सुबह ट्रक की टक्कर से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं में चीख- पुकार मच गई। हादसे में 10 श्रद्धालु घायल हैं।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर गांव के पास स्थित वाराणसी- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस लेन से विपरीत दिशा में आ रहे ट्रक ने श्रद्धालुओं के वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में 10 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। अन्य नौ घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन