फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur resident father and daughter died in an accident in Mumbai, chaos

जौनपुर निवासी पिता-पुत्री की मुंबई में हादसे में मौत, कोहराम

Thu, 14 Jul 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur resident father and daughter died in an accident in Mumbai, chaos
केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहड़ा के रग्घूपुर निवासी अमित सिंह पुत्र जितेंद्र के परिवार पर मुंबई में भारी वर्षा ने कहर ढा दिया। भारी बारिश में पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरककर मकान पर गिर गया। मलबे में दबकर पिता-पुत्री की मौत हो गई। जबकि गम्भीर रूप से घायल पत्नी और बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां वह जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। इस घटना की सूचना गांव पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पूरे गांव में शोक छा गया है।
विज्ञापन

बेहड़ा ग्राम के रग्घुपुर पुरवा निवासी पेशे से ड्राइवर जितेंद्र सिंह के तीन बेटों में सबसे छोटा अमित सिंह महाराष्ट्र के पालघर भोईदा पाड़ा बसई के एक चाल में सपरिवार रह रहते थे। अमित बिजली मैकेनिक का काम करके परिवार की आजीविका चलाते थे। महाराष्ट्र में इन दिनों लगातार बरसात हो रही है। बुधवार की भोर में भारी बारिश के कारण उनके रिहायशी मकान के पीछे की पहाड़ी से पत्थर का बड़ा टुकड़ा दरककर मकान के ऊपर गिर गया। जिससे मकान में सो रहे 35 वर्षीय अमित सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह तथा 14 वर्षीया रोशनी सिंह पुत्री अमित सिंह की मलवे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। मकान में सो रही अमित की 33 वर्षीय पत्नी वंदना सिंह और 10 वर्षीय पुत्र ओम सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोसियों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी पालघर में एक दूसरे इलाके में रह रहे जितेंद्र सिंह के बड़े बेटे रिंकू सिंह ने फोन से पिता को दिया। घटना की जानकारी तेजी से गांव में फैल गई। गुरुपूर्णिमा का उत्सव मातम में बदल गया। सुबह से ही जितेंद्र कर घर सांत्वना देने के लिए लोंगों का तांता लगा हुआ है। व्यवहार कुशल अमित तथा होनहार किशोरी रोशनी के चले जाने से घर क्या पास पड़ोस के लोग रह रहकर फफक जा रहे है। मृतक अमित की माता उर्मिला व दादी वंशराजी बेहोश है। तो ड्राइवरी करके बच्चों को पाल पोषकर पढ़ा लिखाकर जब आराम पूरे करने के दिन देखने थे तो जवान बेटा चला गया। 14 वर्षीया पौत्री के हृदय विदारक मौत से सदमें में जितेंद्र गुमशुम आने जाने वालो का चेहरा निहार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed