{"_id":"5f59308079f5914ce3611dc1","slug":"jaunpur-principal-suspended-for-acting-indecent-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: विद्यालय में अश्लील हरकत करने वाला प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: विद्यालय में अश्लील हरकत करने वाला प्रधानाध्यापक निलंबित
Thu, 10 Sep 2020 01:14 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
जौनपुर जिले के धर्मापुर ब्लाक के एक प्राथमिक विद्यालय में युवती के साथ अश्लील करते कैमरे में कैद हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। बीईओ की जांच रिपोर्ट आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में प्रभारी प्रधानाध्यापक विद्यालय के एक कमरे में खिड़की बंद कर युवती के साथ अश्लील करते दिख रहा है। उसकी करतूत कमरे में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई थी। घटना बीती सर्दियों की है, लेकिन हार्ड डिस्ट का डाटा खाली करते समय पिछले दिनों यह वीडियो किसी के हाथ लगा और उसने इसे वायरल कर दिया।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आने के बाद बीएसए ने बीईओ को मामले की जांच सौंपी थी। जांच के बाद बीईओ ने जांच रिपोर्ट बीएसए को प्रेषित की। इसके आधार पर आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन