फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur-Prayagraj highway accident: truck dumper collision driver and conductor died in fire

जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर हादसा: ट्रक-डंपर की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, चालक-खलासी की मौत

Thu, 27 May 2021 09:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 27 May 2021 09:00 AM IST
सार

जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए मिट्टी लदा डंपर मछलीशहर की ओर से जौनपुर जा रहा था। रात में सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डंपर में टकरा गया।

विज्ञापन
Jaunpur-Prayagraj highway accident: truck dumper collision driver and conductor died in fire
हादसे के बाद ट्रक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार के पास बुधवार की रात मिट्टी लदे डंफर से टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई। आग में झुलसने से ट्रक के चालक और खलासी की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


वहीं, डंपर चालक भी जख्मी हो गया। उसे किसी तरह बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद हाईवे पर घंटो तक आवागमन बाधित रहा।

जानकारी के अनुसार, जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के लिए मिट्टी लदा डंपर मछलीशहर की ओर से जौनपुर जा रहा था। रात करीब एक बजे फतेहगंज बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डंफर में टकरा गया। जोरदार टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई। सूचना पर 112 पीआरवी, बक्शा, सिकरारा व लाइनबाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई।

विज्ञापन

Jaunpur-Prayagraj highway accident: truck dumper collision driver and conductor died in fire
हादसे के बाद डंपर। - फोटो : अमर उजाला।

एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड का वाहन मौके पर पहुंचा, तब आग पर काबू पाया जा सका। ट्रक के चालक-खलासी को बाहर निकाला गया, मगर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। उनके शरीर का ज्यादातर हिस्सा झुलस गया था। चालक की पहचान देवरिया जिले के बरहज थाना अंतर्गत परसिया तिवारी निवासी दीपनारायण(27) पुत्र इंद्रजीत और खलासी महराजगंज जिला निवासी जितेंद्र चौहान(26) के रूप के हुई।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर के बाद दोनों वाहनों के सड़क पर खड़े रहने से हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया था। लालाबाजार और पकड़ी ब्लॉक के रास्ते वाहन गुजारे गए। पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहनों को सड़क से हटवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed