फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   jaunpur news

भूमि विवाद में लाठी से पीटकर महिला की हत्या

Wed, 08 Jan 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
jaunpur news
बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव में भूमि विवाद को लेकर लाठी डंडे से पीटकर महिला की हत्या कर दी गई जबकि उसका पति घायल हो गया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बक्शा थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव निवासी लक्ष्मीनारायण तिवारी का उनके पड़ोसी श्रीनारायण तिवारी के बीच जमीनी का विवाद काफी दिनों से चल रहा है। लक्ष्मीनारायण मंगलवार को चहरदीवारी का निर्माण करा रहे थे। पड़ोसियों ने मना किया तो विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। लाठी डंडे के हमले में लक्ष्मीनारायण और उनकी पत्नी इंदू देवी घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल इंदू देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान इंदू की मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लक्ष्मीनारायण की तहरीर पर पुलिस ने श्रीनारायण, अनिल, दिनेश, दुर्गावती, संध्या, जड़ावती, शिवानी, एवं शिवम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय का कहना है कि भूमि विवाद में मारपीट हुई थी जिसमें घायल महिला की अस्पताल में मौत हुई है। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मुकदमा लिखवाने वाल चचेरा भाई ही निकला हत्यारा, गिरफ्तार
खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के चकगयास गांव में शुक्रवार की भोर में हुई युवक की हत्या के मामले में केस दर्ज कराने वाला उसका चचेरा भाई ही हत्यारा निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव के हरिका पूरा निवासी इतेहार उर्फ फजल की शुक्रवार की भोर में खेतासराय थाना क्षेत्र के चकगयास गांव में सिर पर डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। फजल के भाई ठन्नू की तहरीर पर पुलिस ने खेतासराय थाना क्षेत्र के सुंबुलपुर निवासी इरफान कुरैशी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उनसने आरोप लगाया था कि इरफान और फजल दोनों साथ में मवेशियों को खरीदने बेचने का काम करते थे। रात में गांव के बगीचे में दोनों ने एक साथ खाना खाया। फिर लेनदेन के विवाद में इरफान ने डंडे से उसके सिर पर प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस छानबीन में जुटी थी तभी तहरीर देने वाले मृतक के चचेरे भाई पर भी शक हुआ तो उससे कड़ाई से पूछताछ की। पता चला कि घटना के दौरान ठन्नू खुद भी मौके पर मौजूद था और इरफान के साथ मिलकर उसने अपने चचेरे भाई को मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी ठन्नू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed