फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   jaunpur news

टाईब्रेकर में गोरखा रेजीमेंट ने मऊ को एक गोल से हराया

Wed, 08 Jan 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
jaunpur news
केराकत। नगर के नार्मल स्कूल के मैदान पर चल रही चौधरी चरण सिंह स्मारक राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन 39 गोरखा रेजीमेंट वाराणसी की टीम विजेता रही। वाराणसी की टीम ने रोमांचक मुकाबले में यंग अंसार क्लब खैराबाद को टाईब्रेकर में एक गोल से शिकस्त दी।
विज्ञापन

मैच के पहले हाफ में गोरखा रेजीमेंट की टीम ने 10वें और 22वें मिनट में गोलकर बढ़त बनाया। दूसरे हाफ में यंग अंसार क्लब खैराबाद मऊ की टीम ने कुछ मिनट के अंतराल में लगातार दो गोल कर बराबरी कर ली। अंत में रेफरी के निर्णय पर टाईब्रेकर ब्रेकर खेलने का मौका दिया गया। इसमें गोरखा रेजीमेंट ने एक गोल कर जीत अपने नाम कर ली। इस मौके पर डॉ.एसपी यादव, डॉ.अरमान खान, संदीप सिंह मिंटू, राजेंद्र यादव, दूधनाथ यादव, विनोद साहू आदि मौजूद रहे। संचालन बीरू यादव ने किया। हाजी मुनौवर, मनोज तिवारी, अजय यादव व रजाउल्लाह अंसारी ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

----
मिरशादपुर सात विकेट से जीता मैच
बदलापुर। धनियामऊ में चल रहे सात दिवसीय एसबी रुल आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हुआ। फाइनल में मिरशादपुर की टीम ने पीसीसी बदलापुर को सात विकेट से मात दी। पहले बैटिंग करते हुए बदलापुर ने निर्धारित दस ओवर में 68 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी मिरशादपुर की टीम ने तीन विकेट खोकर आठ ओवर में ही मैच जीत लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि गौरव कमला सिंह सनी ने विजेता टीम मिर्शादपुर तेजी बाजार को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आयोजक सचिन शुक्ला ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नितिन शुक्ला, सत्यम मिश्रा, हैप्पी तिवारी, सौरभ मिश्र, विनीत शुक्ला, विपिन, आशीष, रोबोट, विकास दुबे, बबलू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed