{"_id":"5de017168ebc3e54ce703621","slug":"jaunpur-news-jaunpur-news-vns4967810135","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर हाजिर दो शिक्षक निलंबित,बीएसए को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर हाजिर दो शिक्षक निलंबित,बीएसए को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
करंजाकला । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने गुरुवार को कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय भकुरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक राजेश कुमार तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय भकुरा की सहायक अध्यापिका कामना सिंह अनुपस्थित मिले। डीएम ने दोनों शिक्षकों को निलंबित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा स्कूलों में छात्रों की संख्या कम होने और अध्यापकों के नहीं आने का बीएसए को जिम्मेदार मानते हुए उनको प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि गोपनीय सूचना के द्वारा पता चला था कि उक्त दोेनों अध्यापक प्राय: स्कूल नहीं जाते हैं। जिसको गंभीरता से लेते हुए बृहस्पतिवार को विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान वहां पढ़ने वाले बच्चों तथा प्रधानाचार्या से पुष्टि की गई। प्रधानाचार्या एवं बच्चों ने बताया कि सहायक अध्यापिका कामना सिंह कभी- कभार ही स्कूल आती हैं तथा थोडी देर रुक कर चली जाती हैं। प्रधानाचार्या ने बताया कि अध्यापिका के न आने पर अनुपस्थित लगायी जाती है तो वो प्रधानाचार्या से लड़ाई करती हैं तथा धमकी भी देती हैं। जबरन उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर देती हैं। जिसके बाद डीएम ने सहायक अध्यापिका कामना सिंह को निलंबित करने के साथ ही उन्हें अब तक दिया गया वेतन वसूलने की कार्यवाही करने का निर्देश बीएसए को दिया। डीएम के निर्देश पर बीएसए द्वारा उक्त दोनों अध्यापकों का निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है। डीएम ने विद्यालय परिसर में घास एवं झाड़ियां उगी देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए साफ-सफाई कराने तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय की कक्षाओं में टूटी हुई फर्श की मरम्मत कराने के निर्देश दिया। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्रों की संख्या के अपेक्षा अधिक अध्यापक होने पर एक अध्यापक को अधिक बच्चों की संख्या वाले विद्यालय में स्थानांतरित करने के निर्देश दिया।