फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   jaunpur news

दुल्हन करती रही इंतजार, नहीं आई बरात

Wed, 20 Nov 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
jaunpur news
खुटहन। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। घरवाले बरात की अगवानी के लिए जुटे थे तो दुल्हन भी सजने-संवरने में लगी थी। ऐन वक्त पर दूल्हा पहुंचा और न बरात आई। मामला शहाबुद्दीनपुर उसरौली गांव का है। वधू पक्ष ने दूल्हा, उसके पिता समेत चार लोगों पर दहेज के लिए शादी टालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामलोचन सिंह का आरोप है कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के रानेपुर गांव में तय की थी। तिलक की रस्म 15 नवंबर को पूरी कर ली गई। अपनी क्षमता के अनुसार दान दहेज भी दिया गया। मंगलवार को शादी की तिथि मुकर्रर की गई। आरोप है कि ऐन वक्त पर दूल्हे के बड़े भाई ने आठ लाख रुपये दहेज में न देने पर बरात लेकर आने से इंकार कर दिया। जानकारी होते ही वधू पक्ष के लोग सन्न रह गए। विवाद सुलझाने की काफी कोशिश हुई, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed