{"_id":"5dceed448ebc3e54ca6415bc","slug":"jaunpur-news-jaunpur-news-vns494483197","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर हाजिर रहने वाले दो शिक्षकों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर हाजिर रहने वाले दो शिक्षकों का रोका वेतन
विज्ञापन
खुटहन । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को सौरईयां गांव व प्राथमिक विद्यालय सहित खुटहन ब्लाक का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार यादव व सहायक अध्यापक प्रशांत कुमार के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताते हुए एक माह का वेतन रोकने और सफाई कर्मचारी रामलवट द्वारा सफाई कार्य स्वयं न कर दूसरे से कराने पर निलंबित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। इस दौरान प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार यादव तथा सहायक अध्यापक प्रशांत कुमार के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताते हुए एक माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। विद्यालय में पंजीकृत 98 बच्चों के सापेक्ष मात्र 13 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय का शौचालय गंदा तथा टूटा पाया गया। जिस पर डीएम ने विद्यालय की साफ-सफाई, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने तथा शौचालय की मरम्मत कराने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एक माह पश्चात विद्यालय का फिर से निरीक्षण कराया जाएगा। विद्यालय की स्थिति सही पाए जाने पर ही प्रधानाध्यापक का वेतन रोक दिया जाएगा। जांच के दौरान पाया गया कि सफाई कर्मचारी रामलवट द्वारा स्वयं सफाई कार्य न करके चाय विक्रेता रमाशंकर से विद्यालय की सफाई पांच सौ रुपया देकर कराते हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने सफाई कर्मी को निलंबित करने का निर्देश दिया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव में बिजली नहीं रहने और पोलों पर तार नहीं लगा पाया गया।है, जिस पर विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि बिजली का कनेक्शन गांव में शीघ्र दिया जाए। ग्रामीणों द्वारा विद्युत कनेक्शन न हाने के पश्चात भी बिजली बिल आने की शिकायत की गयी। जिस पर डीएम ने एक्सईएन विद्युत को जांच कराने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने गांव में पीएम आवास तथा शौचालय बहुत ही कम लोगों को मिलने की शिकायत किया। डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि गांव का सर्वेक्षण कराकर पीएम आवास योजना तथा शौचालय के पात्र लाभार्थियों की सूची बनाकर लाभ देने का निर्देश दिया। बारिश में गिरे मकानों का मुआवजा नहीं मिलने पर डीएम ने गंभीरता से लेते हुए एसडीएम शाहंगज को गांव में लेखपाल, कानूनगो को भेजकर जांच मुआवजा देने को कहा। कार्यालय खंड विकास अधिकारी खुटहन के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने पाया कि कार्यालय में विभिन्न मदों में 08 लाख 27 हजार को बजट अवशेष है। खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि अवशेष बजट से विकास कार्य कराये। उन्होंने निर्देश दिया कि अतिरिक्त उप जिलाधिकारी मंगलेश दुबे तथा सहायक अभियंता डीआरडीए विकास खंड खुटहन में प्राप्त बजट तथा कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण कर तीन दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करेने को कहा। डीएम ने विकासखंड के कर्मचारी आवास में अवैध रूप से रह रहे लोगों से कमरों को खाली कराने का निर्देश दिया।