फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   jaunpur news

200 मीटर दौड़ में डमरुआ के राजन ने मारी बाजी

Fri, 15 Nov 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
jaunpur news
सिकरारा बीआरसी पर क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न हुई। 200 मीटर दौड़ में डमरुआ के राजन प्रथम, हर्ष गौड़ द्वितीय स्थान पर रहे। बालिकाओं में लखौवा की कशिश को पहला तथा जाम की सविता को दूसरा स्थान मिला। प्राथमिक की इसी दौड़ में जाम के शुभम राव प्रथम , डमरुआ के अर्जुन को द्वितीय और बालिकाओं में जाम की सीमा सोनकर को पहला और लखौवा की सुमन को दूसरा स्थान मिला। उच्च प्राथमिक के 100 मीटर दौड़ में सीहीपुर के ज्ञानसू प्रथम,शेरवा के कृष्णा को द्वितीय तथा बालुका वर्ग में जाम की कोमल प्रथम,लखौवा की कशिश द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर पर इसी दौड़ में रीठी की अंजली की पहला,जाम की अंतिमा को दूसरा स्थान मिला। 500 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में रवि प्रजापति को पहला, अंकुश को दूसरा तथा बालिका वर्ग में बाकी के रोली को प्रथम जाम की गुड़िया को द्वितीय स्थान मिला। योग की प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय इब्राहिमा बाद को प्रथम तथा डीह जहानिया को दूसरा स्थान मिला। समूह गान में कुल्हन मऊ खास को पहला और इब्राहिमाबाद को दूसरा स्थान मिला। इससे पहले मुख्य अतिथि टीडीपीजी कालेज के बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डा. समर बहादुर सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बीईओ राजीव यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डा. अमित सिंह, जयंत सिंह, सीमा उपाध्याय, डा. सन्तोष सिंह, सुशील उपाध्याय, प्रभाकर मिश्र, डॉ सतीश सिंह, आशा यादव, प्रतिभा सिंह, चन्द्र शेखर यादव, सुरेंद्र उपाध्याय आदि रहे। अध्यक्षता विजय बहादुर सिंह तथा लल्लन उपाध्याय ने किया। संचालन सुनील सिंह तथा संयुक्ता सिंह ने किया।
विज्ञापन

मछलीशहर: बीआरसी पर ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में सभी विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया ।कार्यक्रम का शुभारंभ फौजदार इंटर कॉलेज के प्रबंधक अजय यादव व खंड शिक्षा अधिकारी शैल पति यादव ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में खोखो के खेल में बालिका वर्ग में जूनियर हाईस्कूल अदारी प्रथम, जूनियर हाईस्कूल मिर्जापुर द्वितीय ,खो-खो बालक में जूनियर अदारी प्रथम, जूनियर में दाउदपुर द्वितीय, कबड्डी जूनियर बालक अदारी प्रथम, जुड़ुपुर द्वितीय, समूह गीत जूनियर में दाउदपुर प्रथम, एकांकी में जूनियर रज्जुपुर प्रथम, मिर्जापुर को द्वितीय, एकल गीत जूनियर में छाछों प्रथम, द्वितीय भरहूपुर, डांस प्रतियोगिता में भरहूपुर प्रथम, कन्या में शहर द्वितीय स्थान मिला। अध्यक्षता सीताराम यादव प्रधानाचार्य ने किया। रोहित यादव व रविन्द्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed